{"_id":"8367bd616d99758357473ea37bda6444","slug":"accused-broker-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी दलाल गिरफ्तार, ‘आंटी’ का पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी दलाल गिरफ्तार, ‘आंटी’ का पति फरार
अमर उजाला, जालंधर
Updated Tue, 05 Nov 2013 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों कजाकिस्तान निवासी महिला से जिस्मफरोशी का धंधा करवाने वाले दलाल कपिल को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में संलिप्त ‘आंटी’ का पति अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
पुलिस आरोपी दलाल को रिमांड पर लेने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक बीते दिनों कजाकिस्तान की एक महिला मल्लिका को बस्ती शेख निवासी आंटी ने जिस्मफरोशी के लिए बुलाया था। जब आंटी ने कम पैसे दिए तो महिला ने विरोध कर दिया। इस विरोध के बाद आंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला का अपहरण कर लिया था।
महिला ने अपने फोन से अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने कार्रवाई की तो पता चला कि यह मामला अपहरण के साथ देह व्यापार से जुड़ा है। पुलिस ने आंटी और महिला दोनों को गिरफ्तार कर लिया था जबकि आरोपी दलाल पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका था।
विज्ञापन
एसीपी रविंदर पाल सिंह संधू ने बताया कि आरोपी दलाल कपिल को यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा रहा है ताकि और खुलासे हो सकें। उनके मुताबिक आंटी के पति की तलाश जारी है।