फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accused absconded from jail at the behest of his father

Jalandhar News: पिता के भोग पर जेल से आया आरोपी फरार

Sat, 09 Dec 2023 05:57 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 05:57 PM IST
विज्ञापन
accused absconded from jail at the behest of his father
पत्नी की आत्महत्या के मामले में जेल में था पूर्व सैनिक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
होशियारपुर। अपने पिता के भोग और अंतिम अरदास के लिए से जेल से लाया गया आरोपी पूर्व सैनिक पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी मनीष कुमार (42) निवासी नई आबादी पंडोरी रुकमाण, थाना नसराला का रहने वाला था और अपनी पत्नी की आत्महत्या के मामले में जेल में था। कुछ समय पहले उनके पिता के साथ एक दुर्घटना हुई और गंभीर चोटों के कारण उन्हें होशियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गयाा, जहां उनकी मृत्यु हो गई।

आरोपी को पहले भी पुलिस निगरानी में उसके पिता के अंतिम संस्कार के लिए गांव लाया गया था। अब उसके पिता के भोग पर मनीष कुमार को फिर से पुलिस पार्टी की निगरानी में गांव लाया गया। आरोपी मनीष कुमार के एक रिश्तेदार पुलिसकर्मी ने उसकी जिम्मेदारी ली, जिसके कारण उसे जेल से लाने वाले पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ियां खोल दीं। कुछ देर बाद जब समय पूरा होने पर पुलिस उसे वापस ले जाने लगी तो आरोपी उन्हें वहां से नहीं मिला। खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई और उसकी तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि मनीष कुमार सेना से रिटायर था और कुछ समय पहले उनकी पत्नी अमनदीप कौर ने कोई जहरीली दवा खाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके ससुराल वालों ने पुलिस से उसके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके चलते 3 अक्तूबर को मनीष कुमार पर मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से वह जेल में था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed