फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accuse of loot arrest in Sultanpur lodhi

महिला को बंधक बनाकर लूटने वाला साथियों समेत गिरफ्तार

Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
accuse of loot arrest in Sultanpur lodhi
पुलिस ने बीते दिनों मोहल्ला काजी बाग में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटने के आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी मोहल्ला पंडोरी सुल्तानपुर लोधी को 270 ग्राम हेरोइन समेत काबू किया है। उसके साथियों राजन निवासी मोहल्ला सुंदर नगर कपूरथला और सोमा निवासी मोहल्ला पंडोरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। चौथा साथी लछमन सिंह उर्फ टिंकू अभी फरार है।
विज्ञापन

थाना सुल्तानपुर लोधी के एसएचओ सरबजीत सिंह ने बताया कि एएसआई भूपिंदर सिंह और एएसआई दलविंदर सिंह बेबे नानकी चौक से गांव भागोअराइयां सद्दूवाल रोड की तरफ जा रहे थे। जब पुलिस पार्टी टी- प्वाइंट मोड़ सद्दूवाल पहुंची तो एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देख वह मुड़ने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। उसने अपना नाम लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा निवासी मोहल्ला पंडोरी सुल्तानपुर लोधी बताया। उससे 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी लक्खा ने माना कि उसने लछमन सिंह उर्फ टिंकू जोकि महिला सोमा के पास ही रहता है और राजन उर्फ बरैडर वासी मोहल्ला सुंदर नगर कपूरथला और सोमा निवासी पंडोरी मोहल्ला के साथ 26 अगस्त को सलाह की। उन्होंने जसवीर कौर विधवा गुरचरन सिंह निवासी मोहल्ला काजीबाग सुल्तानपुर लोधी को लूटने की योजना बनाई। मुख्य साजिशकर्ता सोमा और लछमन उर्फ टिंकू ने जसवीर कौर के घर की रेकी की। अगले दिन 27 अगस्त को योजना के तहत सोमा व लछमन सिंह दोनों घर के बाहर गली में खड़े हो गए। लखविंदर और राजन उर्फ बरैडर ने जसवीर कौर के घर में दाखिल होकर बंधक बना दिया और उसके गहने लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed