फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, two road accident, a girl child including two died, muktsar, jalandhar

दो सड़क हादसों में बच्ची समेत दो की मौत

Thu, 14 Apr 2016 03:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Thu, 14 Apr 2016 03:20 PM IST
विज्ञापन
accident, two road accident, a girl child including two died, muktsar, jalandhar
हादसा - फोटो : demo
जिले में दो अलग अलग हादसों में एक बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई। दोनों घटनाओं के संदर्भ में पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले मामले में वीरवार सुबह बाजाखाना में सड़क क्रास करते समय ट्राले की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान संदीप कौर (7) पुत्री रूप सिंह चौकीदार के रूप में हुई। घटना के समय संदीप कौर सड़क को क्रास कर रही थी कि अचानक तेज रफ्तार ट्राले ने उसे अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते टायरों में फंस जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे मामले में सादिक के गांव शेर सिंह वाला के खेतों में गेंहू की कटाई करते समय ट्रैक्टर के नीचे आने से एक 16 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक गुरप्रीत सिंह के चाचा जगमीत सिंह ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई है कि गुरप्रीत सिंह उनके गांव में ही बेअंत सिंह के खेतों में गेंहू की कटाई करने गया था।
विज्ञापन


जब वह अपने भतीजे को लेने के लिए खेतों में पहुंचा तो गुरप्रीत सिंह ट्रैक्टर पर साइड में बैठा था कि अचानक बेअंत सिंह ने ट्रैक्टर चला गया जिसके चलते गुरप्रीत सिंह गिर गया और बड़े टायर के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed