{"_id":"5741d79b4f1c1bbc156909b3","slug":"accident-road-accident-tractor-bike-collision-bike-rider-died-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-टॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 22 May 2016 09:30 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
सराए खास के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। इससे हादसे में सरवन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके भतीजे सुखविंदर को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली चालक सराए खास के रहने वाले अवतार के खिलाफ केस दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। थाना मकसूदां के एसएचओ रुपिंदर सिंह ने कहा कि वरियाना कॉलोनी का रहने वाला सरवन कुमार (58) मकसूदां के आर्मी डिपो में काम करता था। वह परिवार के साथ लिदड़ा स्थित उसके रिश्तेदार के घर में आयोजित कार्यक्रम में गया था।
रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे जब वह अपने भतीजे सुखविंदर के साथ बाइक पर आ रहा था, तो सराए खास के पास कच्चे रास्ते पर अचानक सामने आई ट्रैक्टर-ट्राली के साथ उनकी टक्कर हो गई। इसे हादसे में सरवन की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुखविंदर जख्मी हालत में सड़क पर पड़ा था। इतने में पीछे बाइक पर सुखविंदर का भाई कमल आ रहा था।
विज्ञापन
उसने जख्मी हालत में सुखविंदर को अस्पताल पहुंचाया और ट्राली चालक अवतार को पुलिस के हवाले करवाया। एसएचओ रुपिंदर ने कहा कि सरवन के शव को सिविल अस्पताल भेजवा दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राली चालक अवतार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।