फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP worker shot in Jalandhar one bullet hit his leg injured,

जालंधर में आप वर्कर को मारी गोली: घर में घुसकर किए दो फायर, पुरानी रंजिश में गांव के युवकों ने की वारदात

Tue, 17 Dec 2024 04:40 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 17 Dec 2024 04:40 PM IST
सार

जालंधर के थाना सदर जमशेर की चौकी जंडियाला के गांव पट्टी साहन निवासी विवेक मट्टू पर गांव के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी। आरोपियों ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली विवेक के पैर में लगी है।

विज्ञापन
AAP worker shot in Jalandhar one bullet hit his leg injured,
Firing - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पर हमला हुआ है। हमलावरों ने आप कार्यकर्ता के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। जालंधर के थाना सदर जमशेर की चौकी जंडियाला के गांव पट्टी साहन निवासी विवेक मट्टू पर गांव के ही कुछ युवकों ने घर में घुसकर गोली मार दी। आरोपियों ने दो फायर किए, जिसमें एक गोली विवेक के पैर में लगी। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घायल विवेक को परिजनों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। थाना सदर प्रभारी सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल बरामद किए हैं। वहीं गोली चलाने वाले दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


एसीपी कैंट बबनदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को कंट्रोल रूम पर हमले की सूचना मिली थी। पुलिस को दिए बयानों में विवेक मट्टू ने कहा कि गांव के ही मनी बावा और बिल्ला नाम के युवकों के साथ रंजिश चल रही है। तीनों के बीच लड़ाई भी हो चुकी थी। इसी रंजिश के चलते उक्त आरोपियों द्वारा गोलियां मारी गई हैं। थाना सदर पुलिस ने आरोपी सुखजीवन सिंह और उसके एक साथी के खिलाफ हत्या की कोशिश, घर में घुसकर हमला करने और आर्म्स एक्ट की धाराएं 25,27/54/59 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोलियां चलाने के बाद दोनों आरोपी भागते हुए बाजार में एक व्यक्ति से उसकी आल्टो कार छीन कर ले गए। मट्टू ने बताया कि वह फाइनेंस का काम करता है। उसकी गांव में रहने वाले मनी बावा और बिल्ला के साथ कुछ समय पहले लड़ाई हुई थी लेकिन समझौता नहीं हुआ था, जिसकी रंजिश वह दोनों मन रखे हुए थे। पुलिस एरिया के सीसीटीवी खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed