फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP will remove the shortcomings inherited from previous governments: Minister Lal Chand

पूर्व सरकारों से विरासत में मिली कमियों को हर हाल में दूर करेगी ‘आप’-मंत्री लाल चंद

Sun, 17 Apr 2022 10:18 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
AAP will remove the shortcomings inherited from previous governments: Minister Lal Chand
पठानकोट। खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, वन एवं वन्यजीव मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने पठानकोट में एक पत्रकार वार्ता में कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की जनता से किए अपने वादों को पूरा कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार को विरासत में बहुत सी धरोहर पूर्व सरकारों ने दी।
विज्ञापन

टूटी सड़कें, खराब बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग और परिवहन सुविधाओं में सुधार की बहुत जरूरत है। पंजाब सरकार ने अपने कार्यकाल के शुरुआती दौर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से नौकरियां देने की घोषणा की थी। आने वाले 2 माह में इन नौकरियों की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार वार्ता राजनीतिक नहीं, करीब एक माह पहले सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के कुशल नेतृत्व में किए गए कार्यों का रिपोर्ट कार्ड लोगों के सामने लाना है। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद जब वह गांवों में पहुंचे तो बहुत कमियां नजर आईं। नरोट जैमल सिंह अस्पताल में अधिकांश सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध नहीं थीं, एंबुलेंस तो थी पर चालक नहीं था। उन्हें खुशी है कि नरोट जैमल सिंह अस्पताल में अब 24 घंटे सेवाएं उपलब्ध हैं, डॉक्टर ईमानदारी से काम कर रहे हैं और एंबुलेंस सेवा बहाल कर दी गई है। इससे क्षेत्र के 80 गांव लाभान्वित हो रहे हैं। घरोटा अस्पताल में कमियों को दूर किया गया।
विज्ञापन

जिला में परिवहन की बड़ी समस्या
कैबिनेट मंत्री लाल चंद ने कहा कि पठानकोट जिले में परिवहन की बड़ी समस्या है। पिछले तीन वर्षों में नरोट जैमल सिंह क्षेत्र के 7 बस रूट बंद थे। बमियाल से जम्मू, पठानकोट से नरोट जैमल सिंह के रास्ते कठुआ, बमियालसे चंडीगढ़, नरोट जैमल सिंह से जम्मू, बामियाल से अमृतसर, नरोट से जम्मू और बमियाल से जम्मू के लिए बस सेवाओं को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पठानकोट जिले में दो बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की। जिसमें मकोडा पतन पर एक पुल और कीड़ी से नरोट जैमल सिंह के लिए दो पुलों का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यों से पंजाब में गेहूं की आमद सील
मंत्री लाल चंद ने कहा कि पंजाब में जम्मू, हरियाणा और राजस्थान तक के किसान बड़ी मात्रा में गेहूं लाते थे, उन्हें सील कर दिया गया है। इस बार सभी सीमाओं को सील करके वीडियोग्राफी की जा रही है। बाहर से आने वाले गेहूं कोरोक दिया गया है। पंजाब के किसानों से गेहूं का एक-एक दाना खरीदा जाएगा जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इस मौके पर उनके मीडिया को-ऑर्डिनेटर विजय कटारुचक्क, जिला जनसंपर्क अधिकारी राम लुभाया, पवन कुमार, कुलदीप सिंह रिंकू, रॉबिन सिंह, विकास कुमार और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed