फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP candidates declared winners without contest in three blocks

Jalandhar News: तीन ब्लॉकों में बिना मुकाबले आप के उम्मीदवार विजेता घोषित

Sat, 06 Dec 2025 07:11 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 07:11 PM IST
विज्ञापन
AAP candidates declared winners without contest in three blocks
-नामांकन रद्द होने से भिखीविंड, गंडीविंड और पट्टी में विपक्ष साफ –नौ ब्लॉक समितियों में 445 उम्मीदवारों के नॉमिनेशन वैध घोषित
विज्ञापन

---
तरनतारन। तरनतारन जिले में ब्लॉक समिति चुनावों की स्क्रूटनी में भारी संख्या में नॉमिनेशन रद्द होने से आम आदमी पार्टी को बड़ा फायदा मिला है। जिले के तीन प्रमुख ब्लॉकों- भिखीविंड, गंडीविंड और पट्टी में विपक्षी दलों के अधिकतर नॉमिनेशन या तो खारिज हो गए या दाखिल ही नहीं हुए। नतीजतन, आप उम्मीदवार बिना मुकाबले ही विजेता घोषित किए जा रहे हैं। तरनतारन जिले में भारी संख्या में नॉमिनेशन रद्द होने से कई समितियों में विपक्ष का सफाया हो गया है और आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले ही जिले की कई ब्लॉक समितियां अपने नियंत्रण में कर ली हैं।

खेमकरण हलके की भिखीविंड ब्लॉक समिति के 23 ज़ोन में सभी आप उम्मीदवारों के नॉमिनेशन वैध पाए गए जिससे पार्टी ने पूरा ब्लॉक अपने नाम कर लिया।इसी तरह तरनतारन हलके की गंडीविंड समिति के 18 ज़ोन में आप के सभी उम्मीदवार बिना चुनाव के विजयी घोषित हुए। पट्टी ब्लॉक में भी 19 ज़ोन पर लगभग पूरी जीत आप की झोली में चली गई है। तरनतारन विधानसभा के 17 जोन में से कक्का कंडियाला, रटौल और मलिया में किसी विपक्षी का नॉमिनेशन न होने से आप उम्मीदवार सीधे विजयी हो गए। आठ ज़ोन में विपक्ष के कागज़ अयोग्य मिलने से भी आप की जीत तय है। शेष छह ज़ोन पर 14 दिसंबर को मतदान होगा। खडूर साहिब ब्लॉक के 25 जोन में 151 नॉमिनेशन दाखिल हुए थे जिनमें से 43 रद्द हो गए। अब 108 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। गोइंदवाल साहिब, कडगिल कलां, पिद्दी और लालपुर ज़ोन में एक-एक उम्मीदवार के ही कागज़ वैध होने से वे सीधे विजयी होंगे।
विज्ञापन

अन्य ब्लॉकों की स्थिति
-चोहला साहिब: 16 ज़ोन: 93 नॉमिनेशन वैध
-नागोके समिति: 15 ज़ोन: सभी 90 नॉमिनेशन वैध
-नौशेरा पन्नुआ ब्लॉक: 20 ज़ोन, 83 में से 40 नॉमिनेशन रद्द, 43 उम्मीदवार मैदान में
-वल्टोहा ब्लॉक: 18 ज़ोन, 78 में से 56 नॉमिनेशन रद्द, 22 उम्मीदवार वैध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article