{"_id":"58624d6b4f1c1b8840eec7e4","slug":"aam-adami-party-aap-party-s-rally-akali-leaders-jagdeep-singh-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की रैलियों में विघ्न डालने को अकाली चल रहे चालें : बराड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की रैलियों में विघ्न डालने को अकाली चल रहे चालें : बराड़
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर
Updated Tue, 27 Dec 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जगदीप सिंह काका बराड़ ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे अकालियों के पसीने छूटने लगे हैं। चुनाव में आम आदमी पार्टी के पक्ष में चल रही हवा देख अकाली बौखला गए हैं।
इससे आप की रैलियों में विघ्न डालने की चालें चल रहे हैं। अब अकाली नेताओं की ओर से 28 दिसंबर को आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की लंबी हलके के गांव कोलियांवाली में होने वाली इंकलाब रैली को रोकने के लिए चालें चली जा रही हैं। मगर कोलियांवाली में केजरीवाल की रैली हर हाल में होकर रहेगी।
बराड़ ने यह बात मंगलवार को हलके के गांव गुलाबेवाला, चक्क गांधा सिंह वाला, खोखर व हराज में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जब पार्टी के ऑब्जर्वर गांव कोलियांवाली में रैली स्थल देखने गए तो बौखलाहट में आए जत्थेदार दयाल सिंह कोलियांवाली अपने समर्थकों समेत वहां पहुंच गए और उन्हें रैली न करने की धमकियां देने लगे।
विज्ञापन
प्रशासन को जब इस बात से अवगत कराया गया तो उल्टा कोई कार्रवाई करने के बजाय रैली करने को मंजूरी न देते हुए मामले को लटकाने की कोशिश की गई। यह सब कुछ इस बार के चुनाव में आप की जीत तय होने के डर से घबराहट में आने से किया जा रहा है।