फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A young man was killed in a land dispute, many were injured

Jalandhar News: जमीन विवाद में युवक का कत्ल, कई घायल

Fri, 11 Jul 2025 10:48 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Fri, 11 Jul 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
A young man was killed in a land dispute, many were injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। जिले के भोआ गांव में दो पक्षों में हुए जमीनी विवाद के झगड़े के दौरान एक युवक की मौत हो गई है। तीन लोग इस झगड़े में घायल हो गए। जिनका अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इस घटना के दौरान मृतक की पहचान सूरज कुमार पुत्र गरीब दास निवासी गांव भोआ जिला पठानकोट के रूप में हुई है। मृतक का भाई राकेश और दूसरे पक्ष में युवक शक्ति और बंटी घायल हैं।
झगड़ने वाले सभी लोग आपस में रिश्तेदार है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार तीन बजे के बाद सूरज कुमार अपने खेतों में भाई राकेश के साथ पहुंचा और तभी वहां बंटी और शक्ति पहुंच गए। इन दोनों परिवारों का दो कनाल जमीन को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। कुछ दिन पहले ही गांव की पंचायत ने उक्त झगड़े संबंधी राजीनामा करवा दिया। इस राजीनामे के चलते मृतक अपने खेत में बुवाई करने के लिए पहुंचा और वहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद दोनों में तेजधार हथियार चले और सूरज की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। इस दौरान राकेश गंभीर रूप में घायल हो गया।
विज्ञापन

इस घटना का पता चलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर और मृतक के परिवार सदस्यों के बयान व दूसरे पक्ष के बयान दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मरने वाला युवक 32 वर्षीय सूरज जालंधर कारों में इलेक्ट्रीशियन का काम करता था और कुछ माह पहले ही सूरज की पत्नी की मौत हो गई थी। अब सूरज अपने पीछे एक बेटी छोड़ गया है। दूसरे पक्ष में बंटी और शक्ति ने भी अपना मेडिकल करवाया है। वे भी इस झगड़े में घायल हुए है। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज करने में लगी है। मृतक के शव का सिविल अस्पताल पठानकोट में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed