फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A smuggler arrested with heroin and drug money

Jalandhar News: हेरोइन, ड्रग मनी समेत एक तस्कर गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 08:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 08:14 PM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with heroin and drug money
फोटो
विज्ञापन

फरीदकोट। थाना सिटी पुलिस ने नई अनाज मंडी के पास से एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलबीर बस्ती निवासी उमा शंकर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 10 ग्राम हेरोइन, 15 हजार रुपये की ड्रग मनी और एक कंप्यूटर कांटा बरामद किया है। थाना सिटी फरीदकोट की टीम गश्त के दौरान नई अनाज मंडी की तरफ जा रही थी। इस दौरान आरोपी उमा शंकर सड़क के पास खड़ा मिला। पुलिस ने संदेह के आधार पर उसकी तलाशी ली। आरोपी के खिलाफ पहले से भी मादक पदार्थ तस्करी का एक मामला दर्ज है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अदालत से रिमांड लेकर आरोपी के संपर्कों की जांच करेगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि वह नशीले पदार्थ कहां से लाता था और किसे सप्लाई करता था। संवाद
---
फ़ोटो 15frd3
फरीदकोट में हेरोइन व ड्रग मनी समेत गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed