फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   A person returning after working as a laborer died after getting entangled in the barbed wire in the field

Jalandhar News: मजदूरी कर लौट रहे व्यक्ति की खेत में लगी कंटीली तारों में फंसने से मौत

Tue, 05 Dec 2023 10:29 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 05 Dec 2023 10:29 PM IST
विज्ञापन
A person returning after working as a laborer died after getting entangled in the barbed wire in the field
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अबोहर। मजदूरी कर लौट रहे एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कंटीली तारों में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक दिहाड़ी मजदूरी करता था और शराब के नशे में था, जिस कारण यह हादसा पेश आया। घटना का पता परिजनों को मंगलवार को सुबह लग पाया।


बल्लुआना निवासी मृतक दीवान चंद के भतीजे रामचंद्र ने सदर पुलिस को बताया कि मृतक सोमवार को श्रीगंगानगर मजदूरी पर गया हुआ था और शाम को वहां से रेलगाड़ी से लौट आया और बहावलवसी के पास उतर गया। रात को अंधेरे में जब वह पैदल घर आ रहा था तो शराब के नशे में होने के कारण अपना संतुलन खो बैठा और एक खेत की कंटीली तारों में फंस गया और पूरी रात वहीं पड़ा रहा। सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्य बिटटू नरूला और रवि कुमार मौके पर पहुंचे। उन्हें भी घटना का पता सुबह ही चला। सेवा समिति के सदस्यों ने थाना सदर पुलिस को सूचित कर उनकी मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed