फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A murder accused was shot dead near the police station in hoshiarpur

थाने के पास गोली मारकर व्यक्ति की हत्या, आरोपी बोला- बाकी दुश्मनों की भी बारी आने वाली है

Tue, 11 Aug 2020 08:05 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, होशियारपुर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Tue, 11 Aug 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
A murder accused was shot dead near the police station in hoshiarpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

थाने से तीन सौ मीटर दूर नंगल रोड पर सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकान में घुसकर पांच युवकों ने गोली मारकर धरमिंदर सिंह की हत्या कर दी। हत्या का आरोपी धरमिंदर सिंह पैरोल पर जेल से बाहर आया था। थाना गढ़शंकर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर गुरजिंदर सिंह उर्फ सोनू और उसके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

 

आरोपी सोनू निवासी रोड मजारा ने धरमिंदर सिंह को गोलियां मारने की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी फेसबुक आईडी पर पोस्ट डालते हुए लिखा कि जो भी उसके और दुश्मन हैं, उनकी भी बारी आने वाली है।

विज्ञापन


पूरा मामला पुरानी रंजिश का बताया जाता है। धरमिंदर सिंह फिल्लौर पुलिस थाने में दर्ज हत्या के मामले में पैरोल पर आया था। मृतक के पिता झलमन सिंह निवासी गांव कुनैल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि धरमिंदर सिंह अपने दोस्त के साथ कलसी पेंटर की दुकान में कोल्ड ड्रिंक पी रहा था। वह धरमिंदर को बुलाने जा रहे थे। इस दौरान अचानक दुकान के बाहर नंगल की ओर से सफेद स्विफ्ट कार आकर रुकी। कार से गुरजिंदर सिंह उर्फ सोनू निवासी रोड मजारा व चार अन्य युवक अपने हाथों में पिस्टल लिए निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनू ने धरमिंदर सिंह पर गोलियां की बौछार कर दी और फिर कार में बैठकर गढ़शंकर शहर की ओर फरार हो गए। धरमिंदर सिंह के शरीर में कई जगह गोलियां लगी। उसे सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती करवाया गया। वहां डॉक्टर जसवंत सिंह ने उसके पेट से दो गोलियां निकाल दी और गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रेफर कर दिया।


धरमिंदर सिंह के परिजन उसे नवांशहर निजी अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने देर रात धरमिंदर सिंह के पिता के बयान पर गुरजिंदर सिंह उर्फ सोनू और चार अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में धारा 307 व आर्म्स एक्ट 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मंगलवार को धरमिंदर सिंह की मौत के बाद मामले में हत्या की धारा 302 भी जोड़ दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed