फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   a married young man hang himself after getting love marraige

लड़की के परिजनों की धमकियों से दुखी युवक ने निगला जहर, मौत

Mon, 14 Jun 2021 08:54 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
a married young man hang himself after getting love marraige
पठानकोट। प्रेम प्रसंग के बाद लड़की के परिजनों से मिल रही धमकियों से दुखी युवक ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। मृतक की मां की शिकायत पर थाना सदर पुलिस ने लड़की और उसके परिजनों समेत 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। मृतक की पहचान गांव गोबिंदसर निवासी जोगिंदर पाल के तौर पर हुई है। जोगिंद्रपाल अमृतसर सिंचाई विभाग में नौकरी करता था।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता भोआ एरिया के गोबिंदसर की रहने वाली मां सुनीता सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि जोगिंदर और भोआ एरिया की रहने वाली युवती के 5 साल से प्रेम संबंध थे। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन लड़की के परिवार वाले रिश्ते से खुश नहीं थे। लड़की के परिवार वाले लड़के को पीछे हटने के लिए धमकियां देते थे, जिससे परेशान होकर जोगिंद्रपाल सिंह ने जहर निगल लिया। मां ने बताया कि जोगिंदर ने मरने से पहले लड़की समेत परिवार के अन्य आरोपियों को मौत का कारण बताया था। सुनीता सैनी ने आरोप लगाया कि उसके लड़के जोगिंद्रपाल ने इनसे दुखी होकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसे इलाज के लिए पहले कोटली स्थित अस्पताल, फिर मलिकपुर स्थित अस्पताल और उसके बाद पठानकोट के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जोगिंद्रपाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। सदर थाने की पुलिस ने मां की शिकायत पर लड़की, दलीप राज, अमित, राजीव, पंकज और सतीश महाजन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed