{"_id":"68e14919695fe0de69017454","slug":"a-bike-rider-who-fell-on-the-road-was-crushed-by-a-trolley-faridkot-news-c-67-1-spkl1008-101260-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्राॅले ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: हादसे में सड़क पर गिरे बाइक सवार को ट्राॅले ने कुचला
Sat, 04 Oct 2025 09:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sat, 04 Oct 2025 09:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। स्थानीय सादिक चौक के पास शनिवार दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। ऑटो की टक्कर के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया था। इसी दौरान उसके ट्रॉले ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कोटकपूरा के मुक्तसर रोड, सुरगापुरी निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है।
प्रदीप कुमार कोटकपूरा शहर में समोसे और पकौड़े की रेहड़ी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता था। प्रदीप कुमार अपनी बाइक पर फिरोजपुर रोड से फरीदकोट की ओर आ रहा था। सादिक चौक के पास सामने से आ रहे ऑटो से उसकी टक्कर हो गई जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा। इस दौरान उसे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। एएसआई परमिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।