फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जिला परिवहन आफिस से सीसीटीवी कैमरा चोरी

जिला परिवहन आफिस से सीसीटीवी कैमरा चोरी

Thu, 08 Aug 2013 05:36 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Thu, 08 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। जिला परिवहन विभाग में फीस जमा करवाने वाले काउंटर पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे मंगलवार रात कोई चुरा कर ले गया। जिला परिवहन अधिकारी ने दफ्तरों में दलालों का दबदबा कम करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। डीटीओ आफिस में दलालों का काम इसी खिड़की से शुरू होता है। फीस जमा करवाने के लिए रोजाना काउंटर नंबर 11 पर सैकड़ों लोग फीस जमा करवाने आते हैं। पहले इस खिड़की पर तैनात क्लर्कों पर फीस में हेरफेर करने के आरोप भी लग चुके हैं। इस खिड़की पर तैनात एक महिला क्लर्क विजिलेंस की दबिश में भी फंस चुकी है। इन्हीं कारणों के चलते डीटीओ दलविन्दरजीत सिंह ने पूरे विभाग में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उनका कहना है कि वह अभी नहीं बता सकते हैं कि कैमरे किस ने उतारे हैं। इस बारे में पुलिस को शिकायत देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed