फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   महिला पर केस दर्ज करने पर जाम

महिला पर केस दर्ज करने पर जाम

Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 14 Jul 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। गांव रनियाला की एक महिला के साथ मारपीट करने और फिर उस पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज करने के विरोध में लोगों ने चंडीगढ़-होशियारपुर रोड पर धरना दिया। इस दौरान करीब 40 मिनट मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक भी जाम रहा। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे डीएसपी गढ़शंकर गुरमेल सिंह ने घर में घुसकर मारपीट की धारा को जांच से हटाने के आश्वासन दिया। इसके बाद धरने को खत्म किया गया और ट्रैफिक व्यवस्था चालू हुई।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेसी नेता कमलजीत सिंह संघा और पंकज कृपाल ने कहा कि गत दिनों गांव नरियाला की महिला अमरजीत कौर को गांव के ही फौजी दविंदर सिंह ने साजिश के तहत मारपीट करके गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने राजनीतिक दबाव में महिला के खिलाफ ही घर में घुस कर मारपीट करने का मामला दर्ज कर दिया। इन दोनों नेताओं ने पंजाब सरकार की कड़े शब्दों में निंदा करते कहा कि एक तरफ तो सरकार महिलाओं की भलाई के लाखों खोखले दावे कर रही हैं, वही महिलाओं के खिलाफ ही मामले दर्ज किए जाते हैं। इस मौके पर पंजाब सरकार व थाना पुलिस माहिलपुर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कांग्रेसी नेता बलविंदर सिंह बिट्टू, नंबरदार ओंकार सिंह, पूर्व सरपंच राम आसरा, पंच सिंगारा सिंह, पंच जगजीवन राम, दिलबाग सिंह आदि मौजूद रहे। डीएसपी गढ़शंकर गुरमेल सिंह ने घर में घुसकर मारपीट की धारा को जांच से हटाने के आश्वासन के बाद रोष धरने को खत्म किया गया और ट्रैफिक को चालू किया गया। इस मौके पर एडिशनल एसएचओ सब इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह और एएसआई बलविंदर पाल उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed