फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डीटीएफ अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

डीटीएफ अध्यापकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Fri, 19 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी। खजाना कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर डीटीएफ पंजाब की जिला कपूरथला इकाई के अध्यापकों ने खजाना अधिकारी कार्यालय समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यापकों ने खजाना अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। गुस्साएं अध्यापकों ने बाद में खजाना अधिकारी प्रमोद कुमार आनंद का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

डीटीएफ के जिला प्रधान सुच्चा सिंह ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि खजाना कार्यालय में बिल पास करने के नाम पर रिश्वत की मांग की जाती है और रिश्वत नहीं देने पर बिलों पर एतराज लगा दिए जाते है। उन्होंने कहा कि खजाना कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,जिसके चलते ब्लाक का प्रत्येक कर्मचारी परेशान है। उन्होंने बताया कि संशोधित ग्रेड की बकाया 30 प्रतिशत राशि के अनुसार 2012 को खजाना कार्यालय में जमा करवाए गए बिलों की राशि का भुगतान तक अध्यापकों को नहीं किया जा सका। उन्होंने आरोप लगाया कि 31 मार्च 2013 से पहले पास होने वाले बिलों पर अनावश्यक एतराज लगाकर कर्मचारियों को तंग परेशान किया जा रहा है। इस दौरान अध्यापक संगठनों के नेताओं ने एसडीएम कुलदीप सिंह चंदी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई थी कि खजाना कार्यालय में गुम हुए टोकन रजिस्टर की जांच करवाई जाए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जिला परिषद अध्यापकों के रूके वेतन के बकाया ,1971 से 1995 तक अदालतों से जीते केसों के संबंध में बकाया ,ग्रेड सुधार के बकाया जल्द अदा करने की मांग की खजाने अधिकारी विरूद्ध कारवाई की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
विज्ञापन

उधर, गुम टोकन के रजिस्टर के संबंध में लिखवाई गई एफआईआर की सफाई देने जब खजाना अधिकारी अध्यापक संगठन के नेताओं से मिलने नहीं आए। इस पर गुस्साएं सैकड़ों अध्यापकों ने उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बाद में कार्यालय का घेराव कर लिया। अध्यापकों के दबाव के आगे झुकते हुए आखिरकार खजाना अधिकारी कार्यालय से बाहर आए लेकिन नेताओं के तीखे सवालों के जवाब देने में एक पूरी तरह कामयाब नहीं हो पाए। उन्होंने कहा कि बीडीपीओ कार्यालय बिल जल्द पेश करे तो वह पूरा सहयोग करेंगे। आखिरकार मामलों के निपटारे हेतु 18 अप्रैल को एसडीएम कार्यालय में सज़ी पक्षों की संयुक्त मीटिंग पर सहमति के बाद खजाना अधिकारी का घेराव उठा लिया गया। सुखदेव सिंह सीनियर अश्वनी टिब्बा, बलजीत सिंह बब्बा, पूर्व शिक्षा अधिकारी देसराज बूलपुर प्रधान पैशनर्ज यूनियन,जोगिंदर सिंह अमानीपुर, इंद्रजीत सिंह सचिव,प्रिंसीपल पुन्नू राम सुमन,राजेश कुमार,दिलबीर सिंह,अमरजीत कौर,प्रमोद कुमार,सचिव सुखविंदर सिंह चीमा आदि ने भी संबोधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed