फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   तरनतारन मामले की जांच में लगेगा समय

तरनतारन मामले की जांच में लगेगा समय

Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 14 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। तरनतारन में पुलिस की बर्बरता का शिकार लड़की की जांच लंबी चल सकती है। सरकार ने इसको 10 दिन में पूरा करने के लिए कहा है लेकिन जांच अधिकारी एसआर लद्दड़ का कहना है इतने कम समय में जांच पूरी नहीं हो सकती। वह सरकार से आग्रह करेंगे कि इसकी अवधि बढ़ा दी जाए।
विज्ञापन

लद्दड़ ने कहा कि अभी लड़की के बयान कमलबद्ध किए गए हैं। अभी मौके पर जाकर सीन ऑफ क्राइम का जायजा लेना है। इसके बाद आरोपियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। इसलिए कुछ समय लग सकता है। 10 दिन में सारे तथ्यों पर बारीकी से जांच थोड़ी मुश्किल है, इसलिए अगर सरकार का आदेश आया तो जितनी जांच रिपोर्ट बनी होगी, उतनी भेज दी जाएगी। अगर सरकार का आदेश आएगा कि इसको पूरा किया जाए तो फिर कुछ मोहलत मांगी जाएगी।
विज्ञापन

इस मामले में मजिस्ट्रेट ने पहले इंक्वायरी की थी, जिसको रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी की थी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की सख्ती को देखकर जालंधर डिवीजन एसआर लद्दड़ को दोबारा जांच के आदेश जारी किए थे। डिवीजनल कमिश्नर एसआर लद्दड़ ने दोबारा जांच शुरू कर दी है। उसमें लड़की ने पुलिस मुलाजिमों को कसूरवार ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed