{"_id":"94-36154","slug":"Jalandhar-36154-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में वित्तीय इमरजेंसी को मिलेंगे राष्ट्रपति से: बाजवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में वित्तीय इमरजेंसी को मिलेंगे राष्ट्रपति से: बाजवा
Jalandhar
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब की आर्थिक हालत खस्ता हो चुकी है और जनता को टैक्स फ्री बजट दिखाने वाली सरकार ने विधानसभा के बाहर तीन हजार करोड़ के अतिरिक्त टैक्स थोप दिए। इसको लेकर कांग्रेस एक श्वेत पत्र जारी करेगी। पंजाब में वित्तीय इमरजेंसी लगाने के लिए शीघ्र ही कांग्रेस का शिष्टमंडल राष्ट्रपति से मुलाकात करेगा।
यह बात प्रदेश कांग्रेस के प्रधान व सांसद प्रताप बाजवा ने जालंधर दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार ने जनता के साथ फ्राड किया है। विधानसभा में बहस न हो, इसके लिए टैक्स फ्री बजट पेश कर दिया और बाद में तीन हजार करोड़ के कर थोप दिए।
बाजवा ने कहा कि बिजली के दाम एकदम से बढ़ा दिए गए हैं। इससे इंडस्ट्री की कमर टूट जाएगी। रोडवेज के किराए में बढ़ोत्तरी, सरकारी अस्पतालों में इलाज की फीस, पुराने वाहनों की खरीद-फरोख्त पर टैक्स, पॉवर ऑफ अटार्नी पर दो फीसदी स्टांप ड्यूटी आदि समेत तीन हजार करोड़ के टैक्स जनता पर थोप दिए गए हैं। यह एक किस्म का धोखा है। यह टैक्स लगाए बिना सरकार चलाई जा सकती है पर यह सरकार की नाकामयाबी व नालायकी का नतीजा है। इस दौरान उनके साथ पीपीसीसी के वरिंदर शर्मा, अनिल दत्ता, एडवोकेट कंवल सचदेवा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
केंद्र की स्कीमों के पैसों में घोटाला
बाजवा ने आरोप लगाया कि पंजाब में केंद्र की स्कीमों के पैसों का घोटाला हो रहा है। विधानसभा में रखी गई कैग रिपोर्ट में साफ कहा गया है कि 2011 में 1620 करोड़ रुपये की राशि का पता ही नहीं चला कि वह किसको दे दी गई? इसके अलावा मनरेगा का पैसा अधिकारियों ने अपने कार्यालयों पर लगा दिया। इसकी सीबीआई जांच की मांग को लेकर वह पीएम व वित्तमंत्री से मुलाकात करेंगे।
कई जिला प्रधानों की होगी छुट्टी
बाजवा ने कहा कि जिला प्रधानों में फेरबदल पंजाब यात्रा को पूरा करने के बाद करेंगे। उन प्रधानों को बदला जाएगा जो काम करने लायक नहीं है। पठानकोट व फाजिल्का के कांग्रेस के प्रधान पद खाली हैं, जिनको भरा जाना है।
सीमावर्ती जिलों के लिए केंद्र से मांगेंगे राहत
पीपीसीसी प्रधान ने कहा कि वह सीमावर्ती जिलों के लिए पैकेज या राहत की मांग करेंगे क्योंकि यह इलाके काफी पिछड़ गए हैं। पंजाब सरकार ने हमेशा माझा व दोआबा को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने पहाड़ी राज्यों को पैकेज दिया था, उस समय सुखबीर बादल केंद्र में मंत्री थे, उनको विरोध स्वरूप इस्तीफा देना चाहिए था लेकिन उन्होंने इसका समर्थन किया, जिसका खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।
गोवा किसके पैसे से गए, जांच होनी चाहिए
बाजवा ने कहा कि स्कूलों में नौंवीं कक्षा के बाद फीस लगा दी गई है और सुखबीर बादल 38 करोड़ का हेलीकॉप्टर खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारों को एक-एक हजार रुपये भत्ता देने का वायदा था लेकिन वह पूरा नहीं किया। स्टेज पर 20 मिनट नाचने वाले अक्षय कुमार को 11 करोड़ दे दिए। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब के सीएम सुखबीर बादल बन गए। यहां पर बची खुची आर्थिक स्थिति का भी भोग पड़ जाएगा। उन्होंने कहा कि निजी जेट विमानों पर शिअद व भाजपा नेता गोवा जा रहे हैं, यह पैसा माफिया उन पर खर्च कर रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए, यह पैसा कहां से आया था ? बाजवा ने कहा कि जो बातें चंडीगढ़ में कही जा सकती थी वह गोवा जाकर कहने की क्या जरूरत थी?