फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पगड़ी संभाल जट्टा मुहिम की जरूरत: बाजवा

पगड़ी संभाल जट्टा मुहिम की जरूरत: बाजवा

Sun, 24 Mar 2013 05:33 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 24 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
नवांशहर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के दौरान पंजाब में राजनीतिक, सामाजिक व नैतिक गिरावट आ गई है। ऐसे में शहीद-ए-आजम भगत सिंह के परिवार की ओर से चलाई गई पगड़ी संभाल जट्टा मुहिम की जरूरत है। शासन में प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत बिगड़ चुकी है और केंद्र की ओर से भेजी जा रही ग्रांटों के दुरुपयोग की बातें भी सामने आ रही हैं। वह शनिवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान अकाली दल ने युवकों को लैपटॉप देने व रोजगार देने के जो वादे किए थे उन्हें तो पूरा नहीं किया गया, उल्टे जनता पर करोड़ों रुपये के टैक्स लगा दिए गए। पंजाब विधानसभा में बजट सत्र के दौरान पैदा गतिरोध के लिए भी उन्होंने सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि तरनतारन में पुलिस ज्यादती की निंदा की और कहा कि पीड़िता को पास न देना और सीएलपी लीडर के दफ्तर में पुलिस को भेजना सरासर गलत था। इससे पहले शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के दौरान उन्होंने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने आजादी के मतवालों को रोशनी दिखाई तथा उन्हीं की कुर्बानियों के कारण हम आज आजाद हवाओं में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने अपने जीवन को देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया था। मौके पर संासद रवनीत सिंह बिट्टू, विधायक तिरलोचन सिंह सूंढ, गुरइकबाल कौर बबली, राजविंदर सिंह लक्की आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed