{"_id":"94-32122","slug":"Jalandhar-32122-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा के शोक में डूबा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा के शोक में डूबा शहर
Jalandhar
Updated Sun, 30 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। दिल्ली गैंग रेप की शिकार छात्रा की मौत पर जालंधर शहर शोक में डूब गया है। कई सामाजिक व राजनीतिक जत्थेबंदियों ने शोक जताकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अपील की है। वहीं दुराचार और हत्या आरोपियों को फांसी देने की मांग भी जोर पकड़ रही है।
आर्य प्रतिनिधि संभा के प्रधान सुदर्शन शर्मा और महामंत्री प्रेम भारद्वाज ने दिल्ली में गैंगरेप पीड़ित छात्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शर्मा ने कहा कि आर्य समाज सामूहिक दुराचार से पहले ही बहुत विचलित और उद्वेलित है। गैंग रेप पीड़ित की मौत हमारे समाज में बीमार मानसिकता का कड़वा सच है।
बाबा हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में भी गैंगरेप का शिकार लड़की की मौत पर शोक पसरा रहा। महासचिव पूर्णिमा बेरी ने अपने भाषण में कहा कि आज सारा देश रुका हुआ है। छात्रा के साथ दरिंदगी ने सारे देश को हिलाकर रख दिया है, इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। भारत जैसा देश, जहां पर देवी देवताओं ने तप किया, हमारी धरती पर साक्षात संतों ने जन्म लिया। हमारी धरती पर सिखों के दस गुरुओं ने अपने कदम रखकर इसे पवित्र किया। इस धरती पर ऐसे कर्मों ने सबको शर्मसार किया है। नम आंखों में पूर्णिमा बेरी की आवाज स्टेज पर कुछ समय के लिए रुक गई।
विज्ञापन
वहीं पंजाब प्रेस क्लब की तरफ से छात्रा की आत्मा की शांति और हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर कैंडल मार्च किया गया। यह कैंडल मार्च प्रधान मेजर सिंह के नेतृत्व में निकाला गया। इस दौरान मीडिया जगत से जुड़ी तमाम हस्तियां मौजूद थीं।
एपीजे कालेज की प्रिंसिपल सुचारिता का कहना है कि इस घटना ने संस्थान में शोक का माहौल है। दिल्ली में गैंगरेप का शिकार लड़की के साथ दरिंदों ने जो हरकत की है, वह इतनी घिनौनी है कि उसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। उसकी मौत से एक क्रांति की शुरुआत हुई है। इस क्रांति की आग को अब बुझने नहीं देना चाहिए, इसको आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। हमारे समाज में गंदगी है, जिसको साफ करने का समय आ गया है।