फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पंडित रविशंकर का सितार आज भी गूंजता है कानों में

पंडित रविशंकर का सितार आज भी गूंजता है कानों में

Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Thu, 13 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
जालंधर। पंडित रविशंकर बेशक इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनके सितार की मधुर धुनें आज भी उन लोगों के कानों में गूंजती हैं, जो उनकी कला के कांयल थे। पंडित रविशंकर जालंधर में हर साल लगने वाले संगीत महाकुंभ में कई बार श्रोताओं को मुग्ध कर चुके हैं।
विज्ञापन

हरिवल्लभ संगीत सम्मेलन में संगीत की दुनिया की नामी हस्तियां शामिल होती हैं। सम्मेलन सभा की महासचिव पूर्णिमा बेरी कहती हैं कि पंजाब में आतंकवाद के दौर से पहले पंडित रवि शंकर को कई बार जालंधर में देवी तालाब में होने वाले सम्मेलन में बुलाया गया था। आज भी याद है उनकी सितार से निकली धुन कानों में गूंजती है। उनकी अंगुलियां जब सितार पर चलती थीं, तो फिजा भी खामोश हो जाती थी। पंडित रविशंकर और विलायत खां एक ही घराने से थे, लेकिन पंडित उनसे काफी बेहतर थे।
विज्ञापन

आतंकवाद का दौर शुरू होने के साथ ही पंडित रविशंकर का नाता पंजाब से टूट गया था। आतंकवाद के दौर में हरिवल्लभ संगीत सभा होती थी, लेकिन एक-दो कलाकार ही अपनी प्रतिभा दिखाते थे, इसलिए कई कलाकारों का नाता संगीत सम्मेलन से टूट गया। पूर्णिमा बेरी ने कहा कि पंडित रविशंकर के इस दुनिया से जाने से उनकी कमी कभी भी पूरी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed