फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बाइक से हवलदार को टक्कर मारी, चार नामजद

बाइक से हवलदार को टक्कर मारी, चार नामजद

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
Jalandhar Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कपूरथला। थाना सदर पुलिस ने नाके पर ड्यूटी दे रहे हवलदार को बाइक से टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव रजापुर मोड़ पर हवलदार परमजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ नाकाबंदी कर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चेकिंग करने के लिए एक मोटरसाइकिल पर सवार चार लोगों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने से मोटरसाइकिल से परमजीत को टक्कर मार दी। इससे परमजीत सड़क पर काफी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों ने मोटरसाइकिल पर सवार अमृतसर जिला निवासी बलराज, अंग्रेज सिंह, तरसेम सिंह को काबू कर लिया। इस दौरान बाइक सवार उनका दोस्त अरविंदर बीर सिंह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed