{"_id":"94-29973","slug":"Jalandhar-29973-94","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियाें से पगार लूटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़कियाें से पगार लूटी
Jalandhar
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
माहिलपुर (होशियारपुर)। गांव पालदी में एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन लुटेरों ने अपने काम से लौट कर घर जा रही दो लड़कियों से हथियारों की नोक पर छह हजार रुपये की नगदी छीन ली। थाना माहिलपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरजिंदर कौर पुत्री हरदीप सिंह और राधा रानी पुत्री राज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह धागा मिल होशियारपुर में काम करती हैं। शुक्रवार शाम वह अपनी तनख्वाह छह हजार रुपये लेकर आ रही थीं। उन्होंने बताया कि जब वह बस से उतर कर पैदल अपने घर को जा रही था तो एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक हथियारों के बल पर उनसे उन की मिली हुई पगार छीन कर फरार हो गए। थाना माहिलपुर की पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन