{"_id":"5c82a243bdec221423553165","slug":"91552065091-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया उद्घाटन।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
-सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया उद्घाटन।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
800 करोड़ की लागत से शुरू हुआ पेप्सिको
पठानकोट के पांच हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, सीएम ने किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। 800 करोड़ की लागत से पठानकोट में पेप्सिको प्लांट लग चुका है, इसमें पठानकोट और आसपास के पांच हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वरुण बैवरेज ग्रीनफील्ड का उद्घाटन करते समय कही।
सीएम ने बताया कि पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम द्वारा अलॉट किए गए 41 एकड़ रकबे में स्थापित इस यूनिट में ट्रॉपिकाना जूस, डेयरी आधारित वस्तुएं, कार्बोनेट गैस वाले कोल्ड ड्रिंक और मिनरल वाटर तैयार होगा जिसका ट्रायल चल रहा है। क्षेत्र में गुरु अंगद देव वेटरिनरी साइंसेज यूनिवर्सिटी की ओर से डेयरी विकास प्रसार केंद्र स्थापित किया जाएगा। विधायक अमित विज ने सीएम और सांसद सुनील जाखड़ का धन्यवाद करते कहा कि अप्रैल 2018 में सीएम ने खुद इस प्रोजेक्ट को रखा था। पेप्सिको इंडिया प्रमुख और सीईओ अहमद अल शेख ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए सीएम का धन्यवाद किया। इस मौके पर चेयरमैन रवि जयपुरिया, पंजाब निवेश के सीईओ रजत अग्रवाल और डीसी रामबीर उपस्थित रहे।
फोटो:-5-पैप्सिको का उद्घाटन करते सीएम अमरिंदर सिंह।