{"_id":"5acb9ad14f1c1b696b8b49ad","slug":"91523292881-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 9 बजे तक पहुंचा होगा सरकारी बाबुओं को, निगम कार्यालय में लगी बायोमैट्रिक मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 9 बजे तक पहुंचा होगा सरकारी बाबुओं को, निगम कार्यालय में लगी बायोमैट्रिक मशीन
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगम कार्यालय में लगी बायोमीट्रिक मशीन
जालंधर। देरी से आने वाले सरकारी बाबुओं को अब निगम कार्यालय में सुबह 9 बजे तक ही पहुंचना पड़ेगा। क्योंकि निगम कार्यालय में सोमवार से बायो मीट्रिक हाजिरी की शुरुआत हो गई है। कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के लिए बायो मीट्रिक मशीन लगाई गई हैं। सोमवार को कर्मचारियों को हाजिरी लगाने के लिए परेशानी हुई। क्योंकि सभी कर्मियों का समय एक ही होने से हाजिरी लगाने के लिए लंबी लाइन लग गई। इससे कर्मचारियों को हाजिरी लगाने में लंबा समय लग गया। निगम परिसर में काम करवाने पहुंचे लोगों को भी काफी परेशानी हुई। वहीं यह आदेश केवल निगम कर्मचारियों के लिए ही जारी किए गए हैं। निगम के मेयर व अन्य सीनियर अधिकारियों के लिए बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी लगाना निश्चित नहीं किया गया।