फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गांव सुखेरा बोदलासमें अवैध तरीके से हो रहा रेत खनन

गांव सुखेरा बोदलासमें अवैध तरीके से हो रहा रेत खनन

Mon, 19 Feb 2018 10:25 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
गांव सुखेरा बोदलासमें अवैध तरीके से हो रहा रेत खनन
गांव सुखेरा बोदला में अवैध रेत खनन
विज्ञापन

एसडीएम ने जिला माइनिंग अधिकारी व पुलिस को पत्र लिख रोकने के लिए कहा
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
गांव सुखेरा बोदला में धड़ल्ले से अवैध रेत खनन हो रहा है। अवैध रेत खनन रोकने के लिए एसडीएमने जिला माइनिंग अधिकारी फिरोजपुर, पुलिस व तहसीलदार को पत्र लिखा है। नियमों के मुताबिक निर्धारित जगह पर दस से 11 फुट से अधिक गड्डा खोदकर रेत नहीं निकालनी है, जबकि जलालाबाद के गांव सुखेरा बोदला में 30 से 40 फुट गड्डा खोद अवैध तरीके से रेत निकाली जा रही है। इससे गांव फत्तुवाला को जाने वाली लिंक रोड के ढहने का खतरा है।
गांव सुखेरा बोदला में माइनिंग विभाग ने दलजीत सिंह के नाम पर एकड़ और जसविंदर के नाम एक एकड़ के गड्ढे आवंटित हैं। इसके अलावा इसी गांव में कुछेक व्यक्ति अवैध गड्डे कर जेबीसी से अवैध तरीके से रेत खनन कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि सरकार की ओर से मंजूर गड्डों से रेत उठाने की बजाएमाफिया अन्य गड्डे कर अवैध तरीके से निकासी कर रहे हैं। यह सब कुछ माइनिंग विभाग के कुछेक अधिकारियों की मिलीभगत से चल रहा है। इसके अलावा तीस से चालीस फुट गहरे गड्डों से रेत निकाली जा रही है, जो नियमों के विपरीत है। एसडीएम जलालाबाद पृथ्वी सिंह ने अवैध रेत खनन रोकने के लिए जिला माइनिंग अधिकारी फिरोजपुर, पुलिस व तहसीलदार को पत्र लिखा है। जब इस संबंधी जिला माइनिंग अधिकारी गुरजंट सिंह से मोबाइल फोन पर बातचीत की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

उधर, एसडीएम पिरथी सिंह ने बताया उक्त गड्ढों संबंधी पहले भी कई बार लिखित मेें शिकायतें आईं हैं। मामले में उन्होंने जिला माइनिंग अफसर और डीएसपी को पहले भी पत्र लिखे हैं। गांव सुखेरथा बोदला की शिकायत उन्हें मिली है और रेत माफियों पर कार्रवाई करने संबंधी जिला माइनिंग अधिकारी फिरोजपुर व पुलिस को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed