फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल के नींवपत्थर की आरती उतार काम शुरू करवाया

नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल के नींवपत्थर की आरती उतार काम शुरू करवाया

Mon, 19 Feb 2018 10:37 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू ने सुखबीर बादल के नींवपत्थर की आरती उतार काम शुरू करवाया
सिद्धू ने सुखबीर के नींव पत्थर की आरती उतारी
विज्ञापन

10 माह से बंद ठप नथा वाटर सप्लाई व सीरवेज प्रोजेक्ट का काम शुरू कराया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
राज्य के स्थानीय निकाय मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को जिला फरीदकोट में फंड के अभाव की वजह से 10 माह बंद वाटर सप्लाई व सीवरेज परियोजना को रस्मी तौर पर दोबारा शुरू करवाया। इसके लिए चार साल पहले 26 फरवरी 2014 को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की ओर से कम्मेआना चौक में रखे गए परियोजना के नींव पत्थर की आरती उतारी गई। उनके साथ पीपीसीसी अध्यक्ष व सांसद सुनील जाखड़ व विधायक कुशलदीप सिंह भी खेष
इसके बाद फरीदकोट नगर काउंसिल में आयोजित समारोह की अध्यक्षता करते हु सिद्धू ने कहा कि अपने 10 साल के शासनकाल में शिअद सरकार ने सिर्फ और सिर्फ नींव पत्थर ही रखने का काम किया और इतने नींव पत्थर रखे है कि जिनकी ईंटों से 500 घरों का निर्माण किया जा सकता है। चुनाव के कुछ समय पहले शिअद सरकार ने राज्य भर के स्थानों पर विकास कार्यों के नींव पत्थर रखे और किसी के लिए फंड जारी नहीं किया। सीवरेज वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट के नाम पर भी लोगों को धोखा दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आने के बाद इस प्रोजेक्ट को पूरा करवाने के लिए समुचित फंड का इंतजाम किया है और 107 शहरों के लिए 1540 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की तरफ से राज्य के विकास में एनआरआई की भागेदारी बढ़ाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम चालू कर दी है। साथ ही राज्य में अमन कानून की स्थापना व गुंडा राज खत्म करने के लिए ढृढ संकल्प है। सिद्धू ने फरीदकोट, कोटकपूरा व जैतो में वर्करों की जनसभाओं में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल व उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पर तीखे हमले बोले। उन्होंने कहा कि वह राज्य के विकास के मुद्दे पर सुखबीर के साथ किसी भी मंच पर बहस करने को तैयार है। सांसद सुनील जाखड़ ने कहा कि राज्य की कैप्टन सरकार बेहतर काम कर रही है। अपने 11 माह के कार्यकाल में सरकार ने राज्य में अमन कानून बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed