फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   वड़िंग टोल प्लॉजा बंद कराने को लेकर प्रदर्शन

वड़िंग टोल प्लॉजा बंद कराने को लेकर प्रदर्शन

Mon, 08 Jan 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
वड़िंग टोल प्लॉजा बंद कराने को लेकर प्रदर्शन
वड़िंग में टोल प्लाजा बंद करवाने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन

हनी फत्तनवाला बोले, अवैध तौर पर बना है टोल प्लाजा
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
कोटकपूरा रोड पर गांव वडि़ंग में चल रहे टोल प्लाजा को बंद करवाने के लिए पंजाब प्रदेश कांग्रेस के महासचिव जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला ने संघर्ष की घोषणा कर दी है। हनी ने सोमवार को समर्थकों समेत टोल प्लाजा पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
करीब एक घंटे चले इस प्रदर्शन के दौरान किसी भी वाहन चालक की पर्ची नहीं काटने दी गई। इस दौरान सभी वाहन चालक बिना पर्ची कटाए चलते बनते रहे। हनी फत्तनवाला ने कहा कि यह टोल प्लाजा अवैध बना हुआ है। एक ओर केंद्र सरकार देश को कैश लेस कर रही है, वहीं नकदी वसूली जा रही है। टोल प्लाजा पर बैठे कर्मियों के पास स्वैप मशीन तक नहीं है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर कोई सहूलियत भी मौजूद नहीं है। न तो कोई फायर ब्रिगेड है और न ही बस स्टैंड के लिए जगह है। यहां तक कि लावारिस पशुओं को अंदर आने से रोकने के लिए जाली तक नहीं लगी। इसलिए इस टोल प्लाजा को बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ दिन में मेला माघी शुरू हो जाएगा। ऐसे में बाहर से लाखों श्रद्धालु मुक्तसर आने शुरू हो जाएंगे, मगर उनको यहां पर्ची के नाम पर चूना लगेगा। इस दौरान अशोक चुघ, नरिंदर बांसल, नीटा बरीवाला, रौबी बराड़, मनी चड़ेवान, गुरप्रीत बराड़, सोनू बराड़, मिंटू कंग, नवरिंदर गिल, दिलबाग सिंह गिल, शमशेर सिंह, इकबाल सिंह, मुकेश बरीवाला, हरभगवान सिंह संधू सक्कांवाली और गुरजंट सिंह खोखर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed