{"_id":"5a490fe74f1c1b686a8bcc98","slug":"91514737639-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकोदर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकोदर हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, तीन की मौत
Updated Sun, 31 Dec 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी केंद्र
नकोदर हाईवे पर हादसा, तीन की मौत, छह घायल
जालंधर में पिकअप से टकराने के बाद ऑटो पर चढ़ा टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
नए साल से एक दिन पहले ही जालंधर-नकोदर हाईवे पर एक भयानक हादसा हो गया। वंडरलैंड के नजदीक गांव ताजपुर के पास हुए हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जालंधर-नकोदर हाईवे पर वंडरलैंड के नजदीक गांव ताजपुर के पास ओवरटेक के चक्कर में महिंद्रा पिकअप सामने से आ रहे ऑटो से जा टकराई। इतना ही नहीं, हादसे के दौरान इसी रोड पर आ रहा दूध वाला टैंकर उसी ऑटो के ऊपर जा चढ़ा। टैंकर के आटो पर चढ़ने से एक महिला सहित 3 की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मरने वाले प्रवासी लोग हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। बाकी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टैंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिससे पूछताछ चल रही है। पूछताछ के बाद ही हादसे का कारण सामने आ सकेगा।