फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   81th Air Force Founders' Day celebrated

एयरफोर्स जवानों ने स्थापना दिवस मनाया

Sat, 12 Oct 2013 10:47 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Sat, 12 Oct 2013 10:47 PM IST
विज्ञापन
81th Air Force Founders' Day celebrated
एयरफोर्स के जवानों ने जब हेलीकाप्टरों पर सवार होकर हवा में कलाबाजियां खाईं तो देखने वालों ने अपने दांतों तले अंगुली दबा ली। मौका था शनिवार को आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन में एयरफोर्स के 81वें स्थापना दिवस पर हुए समारोह का।
विज्ञापन


इस समारोह में एयरफोर्स के कमांडिंग अफसर एस के मोहाला खासतौर पर पहुंचे और इस समारोह का उद्घाटन किया। इंडियन एयरफोर्स की सारंग टीम ने हेलीकाप्टरों पर सवार होकर हवा में करतब दिखाए और देखने वालों को हैरत में डाल दिया। जोशीले गानों के साथ सारंग की टीम जब हवा में करतब दिखा रही थी तो स्कूली बच्चे तालियों के साथ उनका हौसला बढ़ा रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान एयरफोर्स की मिग और मिसाइल का भी प्रदर्शन किया गया। इसमें एयरक्राफ्ट मिग 29, एसयूएमके-1 एयरक्राफ्ट, एसएम-3 मिसाइल के अलावा क्रेश फायर एक्यूपमेंट, स्पेशल फोर्स उपकरण और इगला मिसाइल प्रमुख थीं। इस दौरान रयात बाहरा इंजीनियरिंग कालेज के एनसीसी स्टूडेंट्स के अलावा एमआर इंटरनेशनल स्कूल आदमपुर, ईवी वर्ल्ड इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने काफी उत्सुकता से स्टालों पर जाकर एयरफोर्स के जवानों से कई सवाल पूछे और उपकरणों के बारे में जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed