फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने चौंक में लगाया धरना

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने चौंक में लगाया धरना

Sun, 24 Mar 2019 09:27 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने चौंक में लगाया धरना
चौक पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
विज्ञापन

दुबई से लौटे 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा। करीब दो माह के बाद दुबई से लौटे 32 वर्षीय सूरज निवासी संधुआ वाला मोहल्ला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी, उसका शव शनिवार की सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर कचरे के ढेर से बरामद किया गया था। परिवार का आरोप था कि मोगा के बेरिया वाला मोहल्ला निवासी एक महिला ने सूरज की हत्या करवाई है। इसके बावजूद पुलिस ने आरोपी महिला पर कार्रवाई करने के बजाय 174 की कार्रवाई कर दी थी। इससे खफा होकर परिवार ने रविवार की देर शाम सूरज का शव निगाहा चौक के पास रखकर धरना लगा दिया।

पुलिस अधिकारियों समेत कई राजनेताओं के खिलाफ परिवार तथा इलाका निवासियों ने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं खबर लिखे जाने तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नही पहुंचा था। पति सूरज की मौत की खबर मिलते ही दुबई में रह रही उसकी पत्नी निम्मो वहां से मोगा के लिए निकल गई थी। रविवार को निम्मो मोगा पहुंची। इसके बाद पारिवारिक सदस्यों का गुस्सा प इस बात को लेकर फूट पड़ा कि पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई नही की। थाना सिटी साउथ के प्रभारी पलविंदर सिंह रविवार की शाम को सूरज के परिवार के साथ शव का अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान घाट भी गए, लेकिन वहां पारिवारिक सदस्यों और पुलिस के बीच बहस हो गई। इसके बाद पुलिस टीम वहां से लौट आई। इसके बाद परिवार ने शमशान घाट से शव को वापस लाकर निगाहा चौक में धरना लगा दिया। इस धरने के कारण शहर में काफी लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन


फोटो-24मोग11 मोगा में चौक पर शव रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते मृतक के पारिवारिक सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed