{"_id":"5c741d94bdec22271a77ca60","slug":"81551113620-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान को फिर दो टूक: भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान नहीं जाने देंगे : गडकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान को फिर दो टूक: भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान नहीं जाने देंगे : गडकरी
विज्ञापन
रोहतक और नोएडा सहित अन्य केंद्र, हेडिंग चेंज किया है
पाक का पानी रोकने के लिए 3 प्रोजेक्ट पर चल रहा काम: गडकरी
केंद्रीय मंत्री बोले, आतंक के मुद्दे पर पाकिस्तान प्रतिबद्धता को भूला
फगवाड़ा में रखी एलिवेटेड रोड व अंडरपास की आधारशिला
कहा-रावी, सतलुज व ब्यास की संधि प्रेम व अच्छे संबंधों पर आधारित, आतंकवाद पर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, जहाजरानी और जल संसाधन, नदी विकास और गंगा कायाकल्प मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान की हिमाकत का विरोध करते हुए कहा कि भारत एक बूंद पानी पाकिस्तान नहीं जाने देगा। पाकिस्तान की तरफ बहने वाली रावी, सतलुज, ब्यास के पानी के भारत के हिस्से को रोकने का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच इस संबंध में संधि आपसी समझ, प्रेम और अच्छे संबंधों पर आधारित थी। आतंकवाद का समर्थन करके पाकिस्तान इस प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर रहा है। पूर्वी नदियों के पानी के भारत के हिस्से को पाकिस्तान में नहीं जाने दिया जाएगा। यह पानी पंजाब, हरियाणा और राजस्थान की तरफ मोड़ने के लिए तीन प्रोजेक्ट पर काम जारी है। केंद्रीय मंत्री सोमवार को सूबे के जिला कपूरथला के फगवाड़ा में एनएच-44 पर एलिवेटेड रोड और वाहनों के अंडरपास (वीयूपी) की आधारशिला रखने के आए हुए थे। इस सिक्स लेन परियोजना की लंबाई 2.555 किलोमीटर है और अनुमानित लागत 165 करोड़ रुपये है।
फगवाड़ा में सभा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि 2014 तक पंजाब में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 1739 किलोमीटर थी। 2018 तक यह बढ़कर 3,778 किलोमीटर हो गई है। सूबे में 2014 और वर्तमान के बीच 21 बड़ी परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिनकी कुल लागत 10, 500 करोड़ है, इसके तहत 1,250 किमी एनएच का निर्माण किया गया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 13 हजार 400 करोड़ रुपये से 845 किलोमीटर एनएच पर काम चल रहा है और यह 2019-2020 तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि सेतु भारतम योजना के तहत सूबे के बरनाला, नंगल, बठिंडा, अमृतसर, फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और कोटकपूरा समेत दस रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त, पारदर्शी और अच्छी गुणवत्ता के काम पर उनके मंत्रालय का ध्यान केंद्रित है और किसी भी सड़क के अनुबंध के लिए किसी को भी दिल्ली नहीं आना है, क्योंकि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है। सूबे में इस समय एक लाख करोड़ रुपये का काम चल रहा है, जिसमें 60 हजार करोड़ की सड़क परियोजनाएं और 40 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजनाएं शामिल हैं। सरकार सीमेंट कंक्रीट की सड़कों पर जोर दे रही है, क्योंकि इन सड़कों का जीवनकाल लंबा है। फगवाड़ा में एलिवेटेड स्ट्रक्चर और वाहनों के अंडरपास के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जो आज पूरी हो गई है। इस पर काम अगले एक महीने में शुरू होगा और एक साल में पूरा हो जाएगा। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री विजय सांपला ने कहा कि यह इस क्षेत्र में एनएच पर एक बड़ी बाधा थी, जिसे अब फगवाड़ा में इस एलिवेटेड रोड के पूरा होने के बाद हल किया जाएगा। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री विजय इंद्रसिंगला ने केंद्रीय मंत्री को इस एलिवेटेड रोड का शिलान्यास करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस एनएच पर लगभग छह ऐसे बिंदु हैं, जो अब पूरे हो सकते हैं। इस मौके पर सांसद राज्यसभा व पंजाब भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक, मेयर अरुण खोसला, डीसी कपूरथला डीपीएस खरबंदा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी सोढी व अन्य मौजूद थे।