{"_id":"5b2e758b4f1c1b614d8b7e13","slug":"81529771403-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी के बेटे ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुजारी के बेटे ने लगाया फंदा
Updated Sat, 23 Jun 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पुजारी के बेटे ने लगाया फंदा
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर 8 के अधीन पड़ते प्रीत नगर सोढ़ल रोड पर राधा रमण मंदिर के पुजारी के बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चला है कि वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इस कारण उसने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान प्रसून कुमार (30) के रूप में हुई है।
मंदिर के पुजारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनका बेटा एवरग्रीन पब्लिकेशन में काम करता था। वह शादीशुदा और 2 बच्चों का पिता था। उसका रिश्तेदारी में एक लड़की से अफेयर चल रहा था। इस कारण घर में विवाद रहता था। वह उस लड़की के साथ 4 माह से कहीं अन्य स्थान पर रहा था। कुछ समय पहले ही वह घर वापस आया और परेशान रहने लगा। शनिवार दोपहर वह अपने कमरे में गया और कुछ देर बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।