फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   किसान जत्थेबंदियों ने डीसी आफिस के समक्ष दिया धरना

किसान जत्थेबंदियों ने डीसी आफिस के समक्ष दिया धरना

Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
Updated Wed, 09 May 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
किसान जत्थेबंदियों ने डीसी आफिस के समक्ष दिया धरना
किसान जत्थेबंदियों का डीसी ऑफिस के सामने धरना
विज्ञापन

मरणव्रत पर बैठीं महिलाओं के चेकअप की मांग पर करने जा रहे थे घेराव, रोका
रोष प्रदर्शन के बाद सिविल अस्पताल के डॉक्टर पहुंचे चेकअप करने
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
गांव झोक हरिहर में कांग्रेसियों की ओर से मरणव्रत पर बैठी सर्बजीत कौर और सिमरजीत कौर के हक में बुधवार को किसान जत्थेबंदियों ने डीसी आफिस के सामने धरना दिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना है कि उक्त जमीन से छह परिवारों का पालन-पोषण चल रहा था। माल विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों की मिलीभगत से कांग्रेसी नेता के एक नजदीकी रिश्तेदार ने उस पर कब्जा कर लिया। पीड़ित परिवार की तरफ से जमीन पर लगाई गेहूं की फसल न काटी जाए, अधिकारियों से कह कर आरोपियों ने धारा 145 लगवा दी। बीते करीब 17 दिन से पीड़ित परिवार की दो महिलाएं मरणव्रत पर बैठी हैं, इन्हें देखने और हालचाल पूछने के लिए कोई अधिकारी तक नहीं आया। सभी अधिकारी सियासी दबाव में कार्य कर रहे हैं, जो किसान जत्थेबंदियां बर्दाश्त नहीं करेगी।
किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के प्रधान फतेह सिंह ने बताया कि सर्बजीत कौर व सिमरजीत कौर का रूटीन में चेकअप करने की मांग पर एसडीएम का घेराव करने जा रहे थे कि उन्हें रोक लिया गया। वहीं जिला प्रशासन ने उनकी यह मांग स्वीकार कर ली और डॉक्टर ने धरनास्थल पर पहुंच दोनों महिलाओं का चेकअप किया। फतेह सिंह ने कहा कि उनका संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक पीड़ित परिवारों को उनकी जमीन नहीं मिल जाती और फसल काटने पर लगाई गई धारा 145 नहीं हटाई जाती।
विज्ञापन

यूनियन के प्रदेश प्रधान जगजीत सिंह व महासचिव बोह सिंह ने कहा कि फिरोजपुर के एक कांग्रेसी विधायक के रिश्तेदार हरजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू सांघा, उसके साथी रणजीत सिंह व बलकार सिंह ने गरीब किसानों की करीब 26 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है। गरीब किसान बलवीर सिंह, मलकीत सिंह, दरबारा सिंह, अमरजीत सिंह व गुरजीत सिंह की लगभग 26 एकड़ जमीन है। इन पीड़ित परिवारों की दो महिलाएं सर्बजीत कौर व सिमरजीत कौर बीते 17 दिन से मरणव्रत पर बैठी हैं। कोई भी डॉक्टर उनकी देखरेख के लिए नहीं आ रहा है। इस दौरान किसान नेता सुरजीत सिंह, सुखदेव सिंह व रेशम सिंह के अलावा अन्य किसान जत्थेबंदियों के नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
फोटो संख्या-09एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर में डीसी आफिस के समक्ष धरने पर बैठे किसान नेता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed