{"_id":"5ad626eb4f1c1b320a8b5153","slug":"81523984107-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा का मंदिर निगम को लगा रहा चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा का मंदिर निगम को लगा रहा चूना
Updated Tue, 17 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शैक्षणिक संस्थान लगा रहे निगम को करोड़ों की चपत
हाउस टैक्स की बकाया राशि 6.77 करोड़ रुपये नहीं करवाए जमा
सौरभ खन्ना
जालंधर।
बच्चों को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाने वाला शिक्षा का मंदिर नगर निगम को खुद करोड़ों की चपत लगा रहा है। शहर के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की ओर से हाउस टैक्स की बनती बकाया राशि 6.77 करोड़ रुपये जमा नहीं करवाए गए। निगम के अब भी ढेरों एजुकेशनल इंस्टीट्यूट से करोड़ों रुपये का हाउस टैक्स लेना बाकी है। प्रति एजुकेशनल इंस्टीट्यूट का लाखों रुपये में हाउस टैक्स बनता है, जोकि अब तक निगम को नहीं मिल पाया हैं।
नगर निगम जालंधर के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अनुसार शहर के करीब 21 एजुकेशनल इंस्टीट्यूट की लिस्ट तैयार की है। इनसे हाउस टैक्स की 6,77,56,141 रुपये की बकाया राशी लेना बाकी है। साल 2013 में शुरू हुए प्रॉपर्टी टैक्स से पहले निगम की ओर से हाउस टैक्स वसूल किया जाता रहा है। निगम ने अभी शहर के ढेरों लोगों से हाउस टैक्स के बनते करोड़ों रुपये लेने हैं। इनमें शहर के एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स भी शामिल हैं।
निगम अधिकारियों के मुताबिक डेविएट कॉलेज से निगम ने 3 करोड़ 40 लाख 20 हजार रुपये का हाउस टैक्स की बकाया राशि लेनी है। इसके अलावा सीटी पब्लिक स्कूल से 60 लाख, एमजीएन पब्लिक स्कूल से 45,34,380 रुपये, दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज से 21,41,200 रुपये और एसडी कॉलेज-टू से 20,80,080 रुपये तक का हाउस टैक्स का बकाया लेना है। इसके अलावा लिस्ट में 16 इंस्टीट्यूट्स और हैं, जिनसे लाखों रुपये का टैक्स वसूल करना है। प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के सुपरिंटेंडेंट महीप सरीन ने कहा कि कुछ सालों पहले हाउस टैक्स जमा न करवाने वाले सभी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट को नोटिस जारी किया गया था। इनमें से कुछेक ने अपना टैक्स जमा करवाया, लेकिन बाकी एजुकेशनल इंस्टीट्यूट ने नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया था।
विज्ञापन
किस इंस्टीट्यूट का कितना टैक्स बकाया
- डेविएट कॉलेज का 3,40,20,000 रुपये।
- सीटी पब्लिक स्कूल का 60 लाख रुपये।
- एमजीएन पब्लिक स्कूल का 45,34,380 रुपये।
- दयानंद आयुर्वेदिक कॉलेज का 21,41,200 रुपये।
- एसडी कॉलेज-टू का 20,80,080 रुपये।
- सेवन डे पब्लिक स्कूल का 19,74,374 रुपये।
- महावीर जैन पब्लिक स्कूल का 17,94,312 रुपये।
- दयानंद मॉडल स्कूल का 17,37,450 रुपये।
- गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल का 17,37,450 रुपये।
- पार्वती जैन पब्लिक स्कूल का 17,37,450 रुपये।
- गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल का 17,22,870 रुपये।
- दिल्ली पब्लिक स्कूल का 14,58000 रुपये।
- आरके मेमोरियल स्कूल का 13,74,240 रुपये।
- महात्मा हंसराज नर्सिंग कॉलेज का 13,60,800 रुपये।
- केसीएल पब्लिक स्कूल का 13,26,197 रुपये।
- एमजीएन पब्लिक स्कूल का 8,89,380 रुपये।
- एसडी कॉलेज-वन का 6,33,356 रुपये।
- एसडी पब्लिक स्कूल का 4,50,522 रुपये।
- सीजेएस पब्लिक स्कूल का 3,40,200 रुपये।
- दोआबा खालसा पब्लिक स्कूल का 2,28,420 रुपये।
- कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल का 2,15,460 रुपये।