फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   नेशनल मेडिकल आयोग के विरोध में उतरी आईएमए

नेशनल मेडिकल आयोग के विरोध में उतरी आईएमए

Tue, 02 Jan 2018 10:29 PM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
नेशनल मेडिकल आयोग के विरोध में उतरी आईएमए
नेशनल मेडिकल आयोग के विरोध में उतरी आईएमए
विज्ञापन

फरीदकोट के अस्पतालों में डॉक्टरों ने तीन घंटे रखा काम ठप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
इंडियन मेेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर जिले में भी निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने तीन घंटे के लिए कामकाज ठप रखा। इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से नेशनल मेडिकल आयोग गठित करने के लिए लोकसभा में पेश किए बिल का विरोध किया गया। आईएमए फरीदकोट के प्रधान डॉ. एसएस बराड़ ने कहा कि केंद्र सरकार निजी अस्पतालों पर नया आयोग थोपने की कोशिश कर रही है। इसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जा सकता।

कोटकपूरा के निजी अस्पतालों के डॉक्टरों ने भी तीन घंटे कामकाज ठप केंद्र सरकार के बिल का विरोध किया। आईएमए के प्रधान डॉ. रमेश गर्ग और डॉ. राजन सिंगला ने कहा कि केंद्र सरकार, मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया (एमसीआई) की जगह नेशनल मेडिकल कमीशन (एमएमसी) को गठित करना चाहती है। इसके लिए हाल ही में सरकार ने लोकसभा में बिल भी पेश किया है। इस दौरान आईएमए के एक वफद ने एसएमओ कोटकपूरा डॉ. कुलदीप धीर को मांग पत्र भी सौंपा। इस मौके पर डॉ. एसएन सिंगला, डॉ. टोनी कटारिया, डॉ. लड्डा, डॉ. माधव भी शामिल हुए। निजी अस्पतालों में चेकअप करवाने आए लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि हड़ताल के दौरान अस्पतालों में आपातकालीन सेवाएं जारी रही।
विज्ञापन


फोटो 02एफआरडीपी01 कोटकपूरा में एसएमओ को मांग पत्र सौंपते आईएमए के पदाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed