फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए धक्के खा रही है 70 साल की बजुर्ग एनआरआई

ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए 70 साल की एनआरआई ने लगाई गुहार

Tue, 09 Oct 2018 10:45 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
ठगी के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए धक्के खा रही है 70 साल की बजुर्ग एनआरआई
जालंधर। 70 साल की बुजुर्ग एनआरआई महिला 1.5 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए ठोकरें खा रही हैं। परेशान महिला ने पत्रकार वार्ता में कहा कि अगर जालसाजों को काबू न किया गया तो वह डीजीपी सुरेश अरोड़ा के कार्यालय के बाहर सुसाइड कर लेगी।
विज्ञापन

कपूरथला की रहने वाली एनआरआई सुषमा आनंद ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ रही। पिछले दो साल से वे न्याय के लिए पुलिस से लेकर अदालत तक चक्कर काट चुकी हैं। सुषमा आनंद ने बताया कि 2015 में कपूरथला के रहने वाली हरदीप कौर, पटियाला की प्रोफेसर कालोनी की रहने वाली रशनी और इंदरजीत सिंह ने चिट फंड कंपनी के नाम पर उससे कई चरणों में करीब डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपियों के खिलाफ कपूरथला में जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया गया। 2016 में तीनों आरोपियों को अदालत ने भगोड़ा करार दे दिया और उनकी अग्रिम जमानत भी हाईकोर्ट ने रद्द कर दी। पुलिस तीन साल में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार करवाने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की लेकिन पुलिस ने फिर भी गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed