{"_id":"5b65d9814f1c1b913e8b5331","slug":"71533401473-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों ने उठाया स्वच्छता का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनोसेंट हार्टस के विद्यार्थियों ने उठाया स्वच्छता का जिम्मा
Updated Sat, 04 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यार्थियों ने पार्क की साफ सफाई का जिम्मा लिया
जालंधर। बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के अधीन चलाए जाए रहे मिशन स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, सशक्त भारत के तहत दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्कूल के बाहर पार्क की सफाई की जिम्मेदारी ली। विद्यार्थियों ने पार्क की सफाई का काम शुरू कर गले-सड़े पत्तों और गंदगी को वहां से निकाला। पूरे पार्क को झाडू़ से साफ किया गया। यह गतिविधि स्कूल की वाइस प्रिंसिपल शर्मिला नाकरा की देखरेख में कराई गई। उन्होंने कहा कि स्कूल और इसके आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा व सुंदर बनाने के लिए ऐसी गतिविधियां भविष्य में भी होती रहेगी। ट्रस्ट के अकादमिक सचिव डा. अनूप बौरी व डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने विद्यार्थियों को इस अभियान से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया।