फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   युवाओं को दिए पर्सलेनिटी डिवेलपमेंट के टिप्स

युवाओं को दिए पर्सलेनिटी डिवेलपमेंट के टिप्स

Mon, 30 Apr 2018 10:28 PM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
युवाओं को दिए पर्सलेनिटी डिवेलपमेंट के टिप्स
युवाओं को दिए पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के टिप्स
विज्ञापन

पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग सेमिनार
अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
माई रिचार्ज आयुर्वेद क्लब की ओर से रेलवे रोड स्थित सक्षम एकेडमी में पर्सनैलिटी डेवलपमेंट एंड पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग सेमिनार करवाया गया। इसमें बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे मोटिवेशनल ट्रेनर व इंडियन ट्रेनर एसोसिएशन के सदस्य रंजीव गोयल ने युवाओं व आम लोगों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषय के बारे में बताया और पब्लिक स्पीकिंग ट्रेनिंग दी।
गोयल ने बताया कि किसी भी कारोबार, नौकरी या सामाजिक कार्यों में तरक्की करने के लिए बातचीत की कला आना बेहद आवश्यक गुण है। इसलिए बातचीत की कला सीखना जरूरी है। आम जीवन में ऐसा होता है कि कई बार लोग टैलेंट होने के बावजूद जीवन में कामयाब नहीं हो पाते। इसके पीछे का कारण यही होता है कि वे पर्सनैलिटी डेवलपमेंट या बातचीत करने की कला की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं देते। इस वजह से वह अपने प्रोफेशन में मार खा जाते हैं। उन्होंने युवाओं को डेमो करवा प्रेक्टिस भी करवाई।
विज्ञापन

साथ ही भाषण देने, भाषण दौरान कैसे खड़ा होना चाहिए या बातचीत का ढंग व हाव-भाव के नजरिया भी समझाया। सिरसा से पहुंची अंजली गर्ग ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसा ट्रेनिंग समीनार अटेंड किया है। वहीं रामपुरा फूल से आए शिक्षक विकास गर्ग ने कहा कि सेमीनार में जो कुछ सीखने का मौका मिला वो इससे पहले स्कूल, कॉलेज में भी नहीं सीखने को मिला था। डायरेक्टर टीना गर्ग ने मेहमानों व अन्य का स्वागत किया। इस दौरान प्रतेश गर्ग, जसविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गुरतेज सिंह तेजी, पंकज, ज्ञान चंद, ममता गर्ग, कृष्ण, राजेश गर्ग, जगदीश जोशी, बलराज यादव, बलविंदर, मुकेश कांती, पवन कुमार, मनोज कुमार समेत अन्य भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed