{"_id":"682a0229fe23ef09170f058c","slug":"7-year-old-child-dies-after-being-hit-by-a-bullet-motorcycle-rider-hoshiarpur-news-c-16-1-pkl1066-713445-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: बुलेट मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मृत्यु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: बुलेट मोटरसाइकिल सवार की टक्कर से 7 वर्षीय बच्चे की मृत्यु
विज्ञापन
तलवाड़ा। अस्पताल-गऊ शाला मार्ग पर बुलेट मोटरसाइकिल सवार द्वारा मारी गई टक्कर से एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। थाना प्रभारी तलवाड़ा सतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिवशरण कुमार निवासी शिव कालोनी(झुग्गी कलोनी) सेक्टर 2 ने बताया कि शनिवार की देर शाम को उसको पत्नी सिविका देवी ने सूचना दी कि उसके छोटे बेटे हरदियाश(7) का बुलेट मोटरसाइकिल से एक्सीडेंट हो गया है। इस बीच वह तुरंत ही स्थानीय बीबीएमबी अस्पताल में जाकर देखा कि उसके लड़के हरदियाश के सिर, मुंह और शरीर पर काफी गंभीर चोटें लगी थीं। इस दौरान बीबीएमबी अस्पताल के डाक्टरो के द्वारा उपचार व जांच करने के बाद हरदियाश को मृत घोषित कर दिया गया।
मृतक हरदियाश के पिता शिवशरण कुमार ने बताया कि शनिवार देर शाम के समय उसका लड़का हरदियाश शाह नहर कलोनी में बने पार्क में खेलने के लिए अपनी साइकिल पर जब जा रहा था तो शाह नहर की ओर से एक तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल सवार ने उसके लड़के हरदियाश को जोर से टक्कर मार दी। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि इस मामले की जांच पड़ताल करने पर पता चला कि बुलेट मोटरसाइकिल को राघव पुत्र प्रिसिंपल पवन गिल्ल निवासी सेक्टर तीन तलवाड़ा चला रहा था। जो कि सड़क हादसे के पश्चात मौके से बुलेट मोटरसाइकिल के सहित फरार हो गया। कस्बे की पुलिस ने राघव पुत्र प्रिसिंपल पवन गिल्ल निवासी सेक्टर तीन के विरुद्ध विभिन्न धाराओ के तहत मामला दर्ज करके आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।