{"_id":"5c795ccdbdec2256ab4e7886","slug":"61551457485-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"44 फीट के तिरंगे के साथ विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत में निकाली स्वागत रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
44 फीट के तिरंगे के साथ विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत में निकाली स्वागत रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एबीवीपी ने पाकिस्तान के खिलाफ जताया रोष
44 फुट के तिरंगे के साथ विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत में निकाली स्वागत रैली
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पठनकोट की ओर से जिला संयोजक अंशुल शर्मा की अध्यक्षता में तिंरगा यात्रा निकाली गई। जिसमें परिषद सदस्यों ने 44 फुट लंबे तिरंगे को हाथों में लेकर भारत माता की जय के जयघोष करते पाकिस्तान को अपनी कायराना हरकतों से बाज आने का संदेश दिया। गाड़ी अहाता चौक स्थित शहीदी स्मारक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा डलहौजी रोड, रेलवे रोड, गुरदासपुर रोड, गांधी चौक, डाकखाना चौक से होती हुई वापिस गाड़ी अहाता चौक में संपन्न हुई। जिला संयोजक अंशुल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा पाकिस्तान से वतन वापसी कर रहे अभनिंदन वर्धमान और देश के जांबाज सैनिकों को समर्पित है जो देश की रक्षा हेतु बार्डर पर जुटे हुए हैं। नगर अध्यक्ष रिशभ अग्रवाल ने कहा कि पाकिस्तान बेनकाब हो गया है कि वह किस तरह से आतंकवाद को पनाह व बढ़ावा दे रहा है। इस अवसर पर नगर मंत्री रकित महाजन, महेश, पवन कुमार, गौरव, सौरभ, विशाल, गुरप्रीत, रजत, कुणाल, लवनीश, शिवा, जसविंदर,हरमन, अरुण उपस्थित थे।
फोटो:-1-शहीदी चौक में मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धाजंलि देते युवक तथा 44 फीट लंबे तिरंगे के साथ रैली निकालते विद्यार्थी परिषद् के पदाधिकारी।