फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दस दिन से दबा जनरल समाज का आक्रोश फूटा,जबरन दुकान बंद करवाने के विरोध में रोष धरना

दस दिन से दबा जनरल समाज का आक्रोश फूटा,जबरन दुकान बंद करवाने के विरोध में रोष धरना

Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
दस दिन से दबा जनरल समाज का आक्रोश फूटा,जबरन दुकान बंद करवाने के विरोध में रोष धरना
जनरल समान फिर सड़क पर उतरा, जबरन दुकान बंद कराने का आरोप
विज्ञापन

दो दलित नेताओं की गिरफ्तारी, एसएसपी, एसपी व एडीसी को निलंबित करने की मांग उठाई
अमर उजाला ब्यूरो
फगवाड़ा।
गोल चौक विवाद के बाद भड़की हिंसा से संबंधित दर्ज मामलों पर पुलिस प्रशासन पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाने वाले जनरल समाज का दस दिनों से दबा गुस्से का लावा आखिरकार मंगलवार को फूट गया। बांसावाला बाजार में स्टेशनरी की एक दुकान तीन दिन के बाद खुलने पर जबरन बंद करवाने के विरोध में जनरल समाज मंच के तत्वाधान में दुकानदारों ने बांसावाला बाजार के सामने बंगा रोड पर धरना देकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मौके पर पहुंचे एसपी फगवाड़ा परिमंदर सिंह भंडाल को काफी खरी खोटी सुनाई गई एकतरफा कार्रवाई के लिए एसएसपी कपूरथला, एसपी फगवाड़ा, एडीसी फगवाड़ा के निलंबन मांग की है। साढे तीन बजे से लगा धरना देर शाम तक जारी है और प्रशासन का कोई भी अधिकारी बातचीत करने के लिए नहीं पहुंचा।
बांसावाला बाजार स्थित मुन्नी बुक डिपो के मालिक रमन मल्होत्रा ने बताया कि एक समुदाय के साथ मामूली गलतफहमी के चलते विवाद हो गया था, जिसके चलते उनकी दुकान तीन चार दिन से बंद थी। आज उन्होंने समझौता कर दुकान खोल ली। इसी बीच उसी समुदाय के कुछ लोग फिर आ गए और दुकान बंद करने की धमकी देकर गाली गलौच करने लगे। इतने में बाजार वाले आ गए। इसकी बीच एसपी फगवाड़ा भंडाल पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे। दुकानदारों का आरोप है कि इसके बाद उक्त लोग लगातार धमकाते रहे तथा गाली गलौच की। इस पर बाजार के सभी दुकानदारो ने रोष में आकर दुकाने ंबंद कर दी तथा मामले की सूचना जनरल समाज मंच के पदाधिकारियों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

मंच ने दुकानदारों के समर्थन में बंगा रोड पर धरना शुरू कर दिया। इस मौके पर जनरल समाज मंच के प्रदेश अध्यक्ष फतेह सिंह प्रहार, स्थानीय अध्यक्ष एडवोकेट विजय शर्मा, गिरीश शर्मा, मेयर अरुण खोसला, सीनीयर डिप्टी मेयर सुरिंदर सिंह वालिया, डिप्टी मेयर रणजीत सिंह खुराना, उद्योगपति अशोक सेठी, भाजपा नेता राकेश दुग्गल, बलभद्र सेन दुगगल, पंकज चावला, कांग्रेसी नेता सतबीर सिंह साबी, मोहन साई ने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन एक पक्षीय कार्रवाई कर रहा है। इससे समाज में भेदभाव बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेताओं ने आरोप लगाया कि जिला कांग्रेस प्रधान जोगिंदर सिंह मान गोल चौक मामले में एक गुट के नेता जनरैल नंगल को अपने साथ ले गए। बताया गया वह नंगल को मुख्यमंत्री के पास ले गए। इसके बाद पता चला कि गोल चौक का नाम बदलकर संविधान चौक रख दिया है। यह खबर मिलने पर कांग्रेस पार्षद जितेंद्र बरमानी, जिला कांग्रेस सचिव सुनील पराशर, वरिष्ठ नेता सतवीर सिंह साबी, महिला कांग्रेस नेता सरजीवन लता, युवा कांग्रेस नेता अर्जुन सुधीर ने पार्टी से इस्तीफा देने का एलान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed