फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   59 cases of liquor recovered from former councilor's house

पूर्व पार्षद के घर से शराब की 59 पेटियां बरामद

Fri, 17 Apr 2020 07:18 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
59 cases of liquor recovered from former councilor's house
कोटकपूरा के मोहल्ला हरनामपुरा के घर से शराब बरामद करती पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम। - फोटो : FARIDKOT
कोटकपूरा थाना सिटी पुलिस और एक्साइज विभाग ने एक टीम ने वीरवार शाम सूचना के आधार पर दबिश देते हुए मोहल्ला हरनामपुरा स्थित एक घर में छिपाकर रखी शराब की 59 पेटियां ( 708 बोतलें) बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने फरार हुए घर के मालिक व पूर्व पार्षद राजविंदर सिंह उर्फ लाटू व उसके चचेरे भाई गुरसेवक सिंह सेवक के खिलाफ एक्साइज एक्ट का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि थाना सिटी के एसआई सतपाल सिंह की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने मुख्य चौक में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान सूचना मिली कि मोहल्ला हरनामपुरा निवासी राजविंदर सिंह लाटू व गुरसेवक सिंह सेवक जो बिना किसी परमिट के देसी व अंग्रेजी शराब बेचने के आदी है और उन्होंने अपने आवास के एक कमरे में अलमारी के पीछे गुप्त जगह बनाई हुई है जहां पर भारी मात्रा में शराब रखी हुई है, जिसे बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाना सिटी में एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज कर एक्साइज विभाग के अधिकारियों को साथ लेकर छापा मारा और वहां से शराब की 59 पेटियां बरामद हुई। थाना प्रभारी एसआई राजबीर सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed