फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   54 thousand rupees snatching attacked by liquor contract workers

शराब ठेके के कारिंदों पर हमला कर 54 हजार रुपये छीने, नकदी एकत्र कर लौट रहे थे कारिंदे

Mon, 20 Jul 2020 05:06 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
54 thousand rupees snatching attacked by liquor contract workers
थाना गुरुहरसहाए के तहत झंडू वाला मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास छह बदमाशों ने शराब ठेकेदार के कारिंदों की गाड़ी रोककर उन पर हमला बोल दिया और उनसे 54 हजार रुपये छीन लिए। शराब ठेके के कारिंदे विभिन्न शराब ठेके की दुकानों से धनराशि एकत्र कर अपने लौट रहे थे। उधर, थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने छह बदमाशों पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मेजर सिंह वासी पाका थाना अरनी वाला, जिला फाजिल्का ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि शराब के ठेकेदारों के साथ कामकाज करता है। रविवार रात नौ बजे के करीब वह और उसका साथी अजय और सन्नी महिंदरा गाड़ी पर सवार होकर मुक्तसर रोड गुरुहरसहाए शराब ठेके से 40 हजार रुपये और मोड़ ठेके से 14 हजार रुपये एकत्र कर अपनी महिंदरा गाड़ी से आफिस लौट रहे थे। झंडू वाला मोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास छह शातिरों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और हमला बोल दिया और आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। यही नहीं आरोपियों ने इन्हें बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया। पीड़ितों ने चारों को पहचान लिया। इनमें संदीप, रिंकू व संता वासी गांव बीड़ हरबंस पुरा तथा मेशी वासी उतला वेहड़ा गुरुहरसहाए शामिल हैं। तफ्तीश कर रहे एएसआई जसपाल चंद के मुताबिक मेजर सिंह के बयान पर चार लोगों को नामजद कर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed