{"_id":"5ace37704f1c1bbb3d8b4937","slug":"51523464048-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
Updated Wed, 11 Apr 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक-बाइक भिड़े, मां-बेटे की मौत, एक घायल
मंडी लाधुका में हादसा, वाहन मौके पर छोड़कर भागा ट्रक चालक
घायल अस्पताल में भर्ती, चालक के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जलालाबाद (फिरोजपुर)।
मंडी लाधुका के सत्संग घर के पास बुधवार दोपहर ट्रक और बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार मां और चार वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटना के बाद चालक घटनास्थल पर ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उधर, थाना मंडी लाधुका पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक निशान सिंह वासी झुगे लाल सिंह अपनी बाइक पर वीना रानी (20) पुत्री जबर सिंह व लक्ष्य (4) को बैठाकर मंडी लाधुका से झुगे लाल सिंह की ओर जा रहा था। इस दौरान फाजिल्का की तरफ से ट्रक आ रहा था। जैसे ही वह सत्संग घर के पास पहुंचे दोनों के बीच टक्कर हो गई। वीना का सिर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इस कारण वीना और उसके चार वर्षीय बेटे लक्ष्य की मौके पर ही मौत हो गई। निशान सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। निशान सिंह को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
-----------------
फोटो संख्या-11एफजेडआरपी03
कैप्शन--जलालाबाद (फिरोजपुर) में सडक़ दुर्घटना में जख्मी हुए निशान सिंह सडक़ पर बैठे हुए।