{"_id":"5a4fb0eb4f1c1bfc0f8b7c8e","slug":"51515172075-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा शहीद भाई बचित्र सिंह में कमरों का डाला लेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा शहीद भाई बचित्र सिंह में कमरों का डाला लेंटर
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
सरबत के भले की अरदास की
मुक्तसर। जलालाबाद रोड पर लाहौरिया बस्ती में स्थित गुरुद्वारा शहीद भाई बचित्र सिंह (तरना दल) में बनाए गए आठ कमरों पर छत डाली गई। इस दौरान सरबत के भले की अरदास भी की गई। मुख्य सेवादार बाबा बलदेव सिंह ने बताया कि समूह कमेटी सदस्यों और संगत के सहयोग से ही यह लेंटर डाला गया है। मेला माघी के मौके पर गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होने जाने वाली संगतों के लिए इन कमरों में विश्राम का प्रबंध भी होगा। इस मौके पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य ग्रंथी निर्मल सिंह, उप ग्रंथी भाई गुरबाज सिंह, अध्यक्ष सुखदेव सिंह, महा सचिव बख्शीश सिंह, कैशियर भाई सोहन सिंह, भाई टिक्का सिंह, भाई नानक सिंह, भाई जसवीर सिंह, मक्खन सिंह, गांव बहक फत्तू के पंचायत सदस्य हरभजन सिंह बबला और जसवंत सिंह भी मौजूद थे।