{"_id":"5a4520484f1c1bf61b8b5857","slug":"51514479688-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीसी ने की सर्वेक्षण प्रगति की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीसी ने की सर्वेक्षण प्रगति की समीक्षा
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीसी ने की सर्वेक्षण प्रगति की समीक्षा
मुक्तसर। एडीसी राजपाल सिंह ने कहा कि जिले के सभी गांवों में महात्मा गांधी सरबत विकास योजना के तहत सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। हर गांव के सर्वेक्षण के लिए एक-एक अधिकारी को तैनात किया गया है। वह वीरवार को सचिवालय में सर्वेक्षण कर्ता अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने सभी सर्वेक्षणकर्ता अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि वह सर्वेक्षण की दैनिक आधार पर अपनी रिपोर्ट दें। वहीं अधिकारी सर्वेक्षण के लिए स्वयं गांवों में जाए। उन्होंने बताया कि स्वयं डिप्टी कमिश्नर भी यह सर्वेक्षण कर रहे है। उन्होंने जिला निवासियों से भी अपील की कि वह सही व सच्ची जानकारी सर्वेक्षणकर्ता अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है और इसे अच्छी तरह से लागू किया जाए। इस दौरान तहसीलदार इकबाल सिंह, नायब तहसीलदार चरणजीत सिंह, जिला भलाई अफसर जगमोहन सिंह और जिला शिक्षा अधिकारी मलकीत सिंह भी मौजूद थे।