फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मलोट के व्यक्ति ने लगाई नहर में छलांग, तलाश जारी

मलोट के व्यक्ति ने लगाई नहर में छलांग, तलाश जारी

Wed, 13 Dec 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
मलोट के व्यक्ति ने लगाई नहर में छलांग, तलाश जारी
मलोट के व्यक्ति ने लगाई नहर में छलांग, तलाश जारी
विज्ञापन

छलांग लगाने के कारणों का नहीं अभी कुछ पता
अमर उजाला ब्यूरो
गिद्दड़बाहा/मलोट (मुक्तसर)।
मलोट निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह गिद्दड़बाहा-मलोट रोड से गुजरने वाली राजस्थान फीडर नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों की मदद से व्यक्ति की तलाश की जा रही है। व्यक्ति के छलांग लगाने के कारणों का पता न चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी अनुसार मलोट के वार्ड नंबर चार स्थित कृष्ण नगर निवासी सुरेश कुमार उर्फ हैप्पी पुत्र वेद प्रकाश सुबह अपनी सफेद रंग की एक्टिवा से नहर पर पहुंचा। उसने एक्टिवा नहर की पञटरी पर खड़ी कर छलांग लगा दी। नहर के पास ही स्थित एक किसान ने यह घटना देखी तो तुरंत इसकी सूचना नहर के पास स्थित हाइवे चेक पोस्ट पर तैनात हवालदार नगिंरदर सिंह को दी। किसान तथा हवलदार ने अपनी पगड़ी उतारकर नहर में सुरेश कुमार को बचाने की पूरी कोशिश भी की। मगर पानी का तेज बहाव होने के कारण वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद उक्त व्यक्ति के परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। थाना गिद्दड़बाहा के प्रभारी धर्मापाल भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। थाना प्रभारी ने बताया कि एक्टिवा की तलाशी लेने पर उसमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। गोताखोरों को बुलाकर उक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed